'मैं अभी सिंगल हूं' अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग कंफर्म किया ब्रेकअप, 5 साल से कर रहे थे डेट
Arjun Malaika Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि वह अलग हो चुके हैं। लेकिन अब आखिरकार अर्जुन कपूर ने इन अफवाहों पर खुद मुहर लगा दी है और कहा कि वह सिंगल हैं।
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक इवेंट के दौरान जब अर्जुन के सामने जोर-जोर से पैप्स मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे। एक ने भीड़ में पूछा कि मलाइका जी कैसी हैं? तो अर्जुन कपूर ने तुरंत जवाब में ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए।

अर्जुन कपूर ने सरेआम कहा कि, 'नहीं, नहीं! अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो। इन्होंने टॉल और हैंडसम ऐसे बोला, जैसे शादी की बात करने जा रहे हैं। बस इसलिए बोल रहा हूं।' एक्टर के इस बयान से उनके तमाम फैंस काफी नाराज हैं। अब अर्जुन कपूर ने फाइनली बता दिया है कि वह मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं।
बता दें कि, अरबाज खान से तलाक होने के कुछ समय बाद ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। वहीं कपल सोशल मीडिया पर भी आए दिन एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाता था। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों को साथ नहीं देखा गया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं जब नए साल के मौके पर दोनों एकसाथ नहीं दिखे थे। इसके बाद फैंस का शक तब और बढ़ गया जब अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका नहीं नजर आईं और ना ही एक्ट्रेस ने एक भी बार अर्जुन कपूर के लिए पोस्ट शेयर किया। हालांकि मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद अर्जुन मलाइका के साथ उनकी ढाल बनकर हर पल खड़े रहे। ऐसे में फैंस को लगा कि दोनों के बीच सब ठीक है। लेकिन अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद साफ हो गया कि कपल की शादी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें:a Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?












Click it and Unblock the Notifications