Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?
Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार को छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। एक्ट्रेस के इस बुरे वक्त में सभी सितारे उनके साथ खड़े हैं।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि वह एक्ट्रेस के सौतेले पिता थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र में दोनों के बीच केवल 11 साल का ही अंतर है। इस बीच अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के पहले पिता नहीं थे।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जानकारी के मुताबिक, जॉयस ने अनिल मेहता से शादी करने से पहले एक और शादी की थी। जिससे उनकी दो बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हुईं। हालांकि एक्ट्रेस के पहले पिता का नाम क्या था इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन जॉयस का उनसे तलाक हो गया था।
पहले पति से अलग होने के बाद जॉयस ने अनिल मेहता से दूसरी शादी की थी। लेकिन जब दोनों का तलाक हुआ था उस दौरान मलाइका अरोड़ा की उम्र महज 11 साल की थी। इसके बाद जॉयस ने अकेले अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की थी। हालांकि पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह अपने पति अनिल मेहता के साथ ही रह रही थीं। बता दें कि, सौतेले पिता होने के बावजूद अनिल मेहता ने मलाइका और अमृता को खूब प्यार किया था। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल मेहता काफी समय से बीमार चल रहे थे। लेकिन जब जॉयस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज किया और कहा कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी। उन्हें बस घुटनों में दर्द रहता था इसके अलावा वह पूरी तरह से ठीक थे। हालांकि अनिल मेहता ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता की आखिर कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सामने आई ये वजह












Click it and Unblock the Notifications