एआर रहमान के बेटे एआर अमीन बाल-बाल बचे, जब अचानक से सेट पर गिर पड़ा झूमर-लोहे का जाल
संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में बाल-बाल बच गए। ब वह परफॉर्म कर रहे थे तभी अचानक झूमर और लोहे का जाल गिर पड़ा।

संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। इस हादसे के बारे मे खुद अमीन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। अमीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा, मैं शुक्रगुजार हूं अल्लाह का, मेरे माता-पिता का, परिवार का, चाहने वालों का और गुरुओं कि मैं आज सुरक्षित और जिंदा हूं। तीन दिन पहले मैं एक गाने के लिए शूट कर रहा था, मैं टीम पर भरोसा किया कि उन्होंने इंजीनियरिंग और सुरक्षा का बंदोबस्त अच्छा किया है, जब मैं अपनी परफॉरमेंस पर ध्यान दे रहा था कैमरा के सामने।
अमीन ने बताया कि जब वह परफॉर्म कर रहे थे तभी झूमर और ट्रस अचानक से नीचे गिर गए, जब यह गिरा तो मैं उसके ठीक बीच में था। अगर यह एक या दो इंज भी इधर-उधर होता, या एक सेकेंड का भी फेरबदल होता तो पूरा लोहे का जाल मेरे ऊपर आ गिरता। मैं और मेरी टीम सदमे में हैं और उस ट्रामा से निकल नहीं पाए हैं। अमीन के इस पोस्ट पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक ने कमेंट करके लिखा, आप बच गए हैं, आपको ढेर सारा प्यार। वहीं बोनी कपूर ने लिखा, भगवान का शुक्र है, तुम अच्छे आदमी हो, ईश्वर हमेशा तुम्हारी रक्षा करेगा।
इसे भी पढ़ें- Ashram Flyover reopen: आज से दिल्लीवासियों के लिए खुल रहा है आश्रम फ्लाईओवर, पढ़ें एडवायजरी
अमीन की बहन रहीमा ने भी पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, ईश्वर की कृपा है, मेरे भाई, हम तुम्हारे साथ हैं। अपना खयाल रखो। एक फैन ने लिखा उम्मीद है कि आप बेहतर महसूस कर रहे होंगे। आप सभी सुरक्षित हैं, ईश्वर की कृपा है। आशा है कि आप उस ट्रामा से जल्द बाहर आएं। बता दें कि एआर रहमान के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम खतीजा रहमान, राहिमा रहमान और एआर अमीन है। अमीन ने अपनी शुरुआत 2015 में तमिल फिल्म में गाने से की थी। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में नेवर से गुडबाय भी उन्होंने गाया था।












Click it and Unblock the Notifications