Ashram Flyover reopen: आज से दिल्लीवासियों के लिए खुल रहा है आश्रम फ्लाईओवर, पढ़ें एडवायजरी

दिल्लीवासियों के लिए आज से आश्रम फ्लाईओवर खुल रहा है। दो महीने से निर्माण कार्य के चलते इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन आज शाम 5 बजे से इसे फिर से खोला जा रहा है। यहां पर सिर्फ हल्के वाहनों को चलने की इजाजत होगी।

ashram flyover

Ashram Flyover reopen: दिल्ली में पिछले दो महीने से आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर पर निर्माण का काम चल रहा था, जिसकी वजह से इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन आज आखिरकार इसका काम पूरा हो गया है और आम लोगों के लिए यह ब्रिज खुलने जा रहा है। दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद इसपर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरु हो जाएगी। इस फ्लाईओवर की मदद से यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। आश्रम चौक और डीएनडी के बीच ट्रैफिक सिग्नल से लोगों को राहत मिलेगी और गाड़ियों की आवाजाही सुगम होगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। रविवार की शाम को जारी एडवायजरी में लोगों से अपील की गई है कि वह बारापुल्लाह फ्लाईओवर का इस्तेमाल आश्रम फ्लाईओवर के लिए करें। यह फ्लाईओवर आज शाम 5 बजे खुल जाएगा, जिसके बाद दिल्ली से नोएडा जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर पर सिर्फ हल्के वाहनों को जानेकी की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी में कहा गया कि सिर्फ हल्के वाहन जो डीएनडी से आ रहे हैं और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, और सफदरगंज की ओर जा रहे हैं उन्हें आश्रम फ्लाईओवर जाना होगा, नाकि बारापुल्ला फ्लाईओवर।

भारी वाहन बस, ट्रक आदि को इस फ्लाईओवर पर जाने की इजाजत नहीं होगी। सराई काले खान से जो लोग आ रहे हैं उन्हें सलाह दी गई है कि वह आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल ना करें। लोगों से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा ना हो। बता दें कि इस फ्लाईओवर को 1 जनवरी 2023 से बंद कर दिया गया था। जो लोग दिल्ली से नोएडा का सफर कर रहे थे उन्हें बारापुल्ला फ्लाईओवर लेना पड़ता था। यह 1.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर साउथ दिल्ली से नोएडा उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। आश्रम चौक साउथ दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली काफी अहम कड़ी हैं। यह मथुरा रोड और रिग रोड को जोड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+