AR Rahman Birthday: भारत के अलावा विदेश में भी हैं आलीशान बंगले, भारत के हैं सबसे अमीर सिंगर, जानें नेटवर्थ
AR Rahman Birthday: आस्कर विजेता और अपनी दमदार गायकी के लिए मशहूर एआर रहमान को कौन नहीं जानता। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज यानी 6 जनवरी को सिंगर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि एआर रहमान की कुल कितनी नेटवर्थ है।
एआर रहमान ने 1992 में रोजा के लिए म्यूजिक दिया था, जिसके लिए उन्हें महज 25 हजार रुपये मिले थे। यहीं से उनकी करियर की शानदार शुरुआत हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही वजह है कि आज वह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स की लिस्ट में आते हैं।

एआर रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। जिससे उन्होंने अब तक मोटी रकम जमा कर ली। रिपोर्ट्स की मानें तो एआर रहमान की कुल नेटवर्थ 2100 करोड़ है। वहीं एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए भी वह मोटी फीस वसूलते हैं।
ये भी पढ़ें: AR Rahman ने तलाक के बाद भेजा लीगल नोटिस, मोहिनी डे से लिंक-अप के बाद बदनाम करने वालों को दी चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लाइव कॉन्सर्ट में गाने के लिए वो प्रति घंटे 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनका मुंबई में ही नहीं बल्कि विदेश में आलीशान घर है। वहीं देश के कई शहरों सहित लॉस एंजिलस में भी बंगला है।
इन सबके अलावा एआर रहमान को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है। उनके कार कलेक्शन में 93.87 लाख रुपये की पावरफुल वॉल्वो एसयूवी, 1.08 करोड़ रुपये की जगुआर और 2.86 करोड़ रुपये की मर्सिडीज शामिल हैं। इससे पता चलता है कि सिंगर काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं।
वहीं एआर रहमान की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो हाल ही में सिंगर का अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक हुआ था। कपल ने 29 साल की शादी तोड़ने का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। वहीं सायरा बानो ने तलाक की वजह बताते हुए कहा था कि दोनों के बीच काफी समय से दिक्कतें चल रही थीं, ऐसे में उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। बता दें कि, एआर रहमान और सायरा बानो तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं।
ये भी पढ़ें: AR Rahman और मोहिनी डे के बीच कैसा है रिश्ता? अब खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'वो मेरे लिए हमेशा...'












Click it and Unblock the Notifications