AR Rahman और मोहिनी डे के बीच कैसा है रिश्ता? अब खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'वो मेरे लिए हमेशा...'
AR Rahman Mohini Dey: मशहूर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया था। लेकिन इसके कुछ देर बार ही सिंगर के साथ काम कर चुकी मोहिनी डे ने भी अपने तलाक की घोषणा की। जिसके बाद से तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।
एआर रहमान की 29 साल की शादी टूटने की बात लोगों को हजम नहीं हो रही। सिंगर ने जैसे ही तलाक का ऐलान किया उसके कुछ देर बाद ही मोहिनी डे ने भी सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी। जिसके बाद से एआर रहमान और मोहिनी डे का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसे में मोहिनी ने अब अपने रिश्ते की सच्चाई बताई।

मोहिनी डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। वीडियो में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रहीं सभी अफवाहों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे और एआर रहमान के खिलाफ इतनी सारी गलत जानकारी और धारणाएं बनाई जा रही हैं। वह मेरे पिता की तरह हैं। वह वास्तव में मेरे पिता से थोड़े छोटे हैं। उनकी बेटी मेरी उम्र की ही है, मुझे लगता है। हमारे बीच बहुत सम्मान और प्यार है।'
मोहिनी डे ने आगे कहा, "मैंने आठ और आधे साल तक उनके बैंड में उनके बासिस्ट के रूप में काम किया। पांच साल पहले तक, जब मैं अमेरिका चली गई, तब मैंने वहां के अन्य पॉप आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। मेरा अपना बैंड भी है और अपनी खुद की म्यूजिक है, जिसके साथ मैं टूर करती हूं। खैर, ये लंबी कहानी है। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। यह एक व्यक्तिगत मामला है, और यह बहुत दर्दनाक है। यह एक कठिन प्रक्रिया है। इसलिए कृपया दया दिखाएं।"
मोहिनी डे ने वीडियो के जरिए लोगों से किसी भी तरह की गलत अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया। साथ ही एआर रहमान को लीजेंड बताते हुए कहा कि, वह उनके पिता की तरह हैं। जिन्होंने उनके करियर के साथ-साथ परवरिश में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलहाल मोहिनी डे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: AR Rahman ने तलाक के बाद भेजा लीगल नोटिस, मोहिनी डे से लिंक-अप के बाद बदनाम करने वालों को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications