Anurag Kashyap की लाडली ने 7 ही महीने में रचा ली दूसरी शादी, देखें वायरल फोटोज में आलिया का अंदाज
Anurag Kashyap Daughter Marriage: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने सात महीने के अंदर ही दूसरी शादी कर ली है। पिछले साल ही दिसंबर में मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी हुई थी जिसमें बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स ने शिरकत की थी। आलिया (Aaliyah Kashyap Marriage) अपने पति शेन ग्रेगोइरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की शादी में काफी खुश नजर आ रही थीं।
अब उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और इसमें भी काफी खुश दिख रही हैं। अपनी शादी की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने कम समय में ऐसा क्या हुआ कि आलिया ने दोबारा शादी कर ली?

Aaliyah Kashyap दुल्हन बन लग रहीं बेहद सुंदर
दरअसल सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप ने अपने पति शेन ग्रेगोइरी से ही दूसरी शादी की है। मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अब उन्होंने ईसाई तरीके से शादी की है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वेडिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आलिया ने व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना है जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Net Worth: पति रणबीर कपूर से ज्यादा कमा रही हैं आलिया भट्ट, कैसे हो रही है पैसों की बरसात?
Anurag Kashyap की बेटी ने की दूसरी शादी
अनुराग कश्यप ने पिछले साल अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी। इस शादी में इम्तियाज अली, पंकज त्रिपाठी, खुशी कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। अनुराग और उनकी एक्स वाइफ आरती ने पूरे रीति-रिवाज से हल्दी, मेहंदी जैसी सारी रस्में निभाईं। तलाक के बाद भी आरती और अनुराग अपनी बेटी के लिए हमेशा एक साथ आते रहे हैं। आलिया और शेन ने पहले कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी हुई। अब आलिया ने क्रिश्चियन तरीके से शादी की है। उनकी तस्वीरों पर खुशी कपूर समेत कई स्टार्स ने कमेंट किया है।
आलिया ने अपने रिश्ते के बारे में बताया था कि पहले शेन और वह एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। वह अपने ब्रेकअप की वजह से काफी परेशान थीं। उन दिनों डिप्रेशन में भी थीं और किसी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थीं। शेन से डेटिंग ऐप पर संपर्क में आईं और फिर जल्द दोनों की काफी बातें होने लगीं। इसके बाद उन्हें लगा कि शेन ही उनके लिए सही पार्टनर हैं। दोनों के परिवार ने भी रिश्ते पर मुहर लगा दी।
यह भी पढे़ं: Metro In Dino Review: बॉलीवुड की जरूरत अनुराग बासु की फ्रेश कहानी वाली फिल्म, म्यूजिकल नहीं मैजिकल है












Click it and Unblock the Notifications