Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alia Bhatt Net Worth: पति रणबीर कपूर से ज्यादा कमा रही हैं आलिया भट्ट, कैसे हो रही है पैसों की बरसात?

Alia Bhatt Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दरअसल आलिया भट्ट इस समय काम से ब्रेक लेकर बेटी राहा कपूर की परवरिश में करने में बिजी हो गई हैं।

कम उम्र में आलिया भट्ट ने हासिल की ऐसी सफलता
आलिया भट्ट ने कड़ी मेहनत कर बहुत ही कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली है। आज के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड हीरोइनों में से एक हैं। वह कई बड़े कलाकारों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर सकती हैं।

Alia Bhatt Net Worth

अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हुई थी शादी

आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की है। इसके बाद नवंबर 2022 में आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। आपको बता दें कि रणबीर कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ही आलिया भट्ट ने उनसे शादी कर ली थी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। लोगों को भी इस कपल की एक्टिंग काफी पसंद है। आलिया और रणबीर ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। दोनों करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

आलिया भट्ट के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

-जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर के पास 250 करोड़ रुपए से जयादा की संपत्ति जबकि उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनसे ज्यादा अमीर हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के पास 570 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।

-आलिया भट्ट कम फिल्में करती हैं लेकिन वह हर महीनें अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। दरअसल आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए बहुत ज्यादा फीस लेती हैं। वह एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए तक वसूलती हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट एक विज्ञापन के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 560 करोड़ रुपये के आसपास है।

आलिया भट्ट का बिजनेस

फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट कई तरह के बिजनेस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। Ed-a-Mamma उनका खुद का शुरू किया हुआ ब्रांड है, जो कि 2 से 14 साल तक के बच्चों के कपड़े बनाता है। इस बिजनेस से आलिया भट्ट को बहुत ज्यादा प्रॉफिट होता है। इससे वह सालभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।

आलिया भट्ट की अपनी प्रोडक्शन कंपनी

आलिया भट्ट की अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन है। आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस से भी बहुत अच्छी कमाई कर लेती हैं। ये प्रोडक्शन हाउस हिंदी और मराठी फिल्में प्रोड्यूस करता है।

सोशल मीडिया से आलिया भट्ट ऐसे करती हैं कमाई

वहीं आलिया भट्ट सोशल मीडिया की मदद से भी मोटी कमाई करती हैं। आलिया भट्ट अपने अकाउंट से किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 90 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 86.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह कुछ खास ब्रांड्सऔर प्रोडक्ट्स को सपोर्ट भी करती हैं।

आलिया भट्ट का आलीशान घर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के पाली हिल इलाके में वास्तु को-ऑप सोसाइटी में रहते हैं। ये घर बिल्डिंग के 7वीं मंजिल पर है। ये 2,460 वर्ग फुट का एक शानदार अपार्टमेंट है। इसके अलावा कपल के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में कृष्णा राज बंगला भी है, जो अभी निर्माणाधीन है। इस लग्जीरियस बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपए के आसपास की बताई जा रही है।

आलिया भट्टी की महंगी गाड़ियां

आलिया भट्ट के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें 2.5 करोड़ रुपए की रेंज रोवर वोग, 1.8 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 94 लाख की ऑडी क्यू7, 79 लाख की ऑडी क्यू5 और 70 लाख की ऑडी ए6 शामिल हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2.5 करोड़ रुपए की लेक्सस एलएम 350एच वैन भी खरीदी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+