Anupama Spoiler Alert: राही और प्रेम बिताएंगे रोमांटिक पल, क्या दोनों के बीच बढ़ेगा प्यार? माही को लगेगा झटका
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अब राही और प्रेम एक दूसरे के और ज्यादा करीब आएंगे। पिछले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अनुपमा के घर में दो गुंडे आते हैं और वह राही और अनुपमा पर हमला करते हैं। राही को बचाने के लिए लेकिन बीच में प्रेम आ जाता है।
राही के गले में एक गुंडा चाकू रख देता है। जैसे ही प्रेम को पता चलता है तो वह राही को बचाने आता है। प्रेम गुंडों की जमकर पिटाई करता है। लेकिन तभी एक गुंडा पेट में छुरा भोंकता है। ये देखकर अनुपमा और राही घबरा जाती हैं और वह किसी तरह उसे बचाने की कोशिश करती हैं।

राही से प्रेम की ऐसी हालत देखी नहीं गई और वह दिनरात उसका ध्यान रखती है। शो के सामने आए प्रोमो में देखा गया कि वह फर्स्ट ऐड किट लेकर आती है और घाव को साफ करती है। पहले तो वो सोचती है कि खुद से करे या प्रेम को कहे क्योंकि उसे शर्म आ रही होती है। लेकिन बाद में प्रेम को दर्द में देख वह उसकी ड्रेसिंग करती है।
दोनों रोमांटिक पल एक साथ गुजारते हैं। प्रेम अपनी शर्ट को बंद करने की कोशिश करता है कि राही बटन बंद करने में मदद करती है। दोनों के बीच एक नई लव स्टोरी शुरू हो रही है। फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है। क्योंकि राही और प्रेम को वह साथ देखना चाहते थे। खैर अब देखना होगा कि दोनों की लव स्टोरी कहीं शुरू होने से पहले ही खत्म ना हो जाए।
एक तरफ जहां राही और प्रेम एकसाथ प्यार भरे पल बीता रहे हैं, तो अब माही का क्या होगा। राही, प्रेम और माही के लव ट्राएंगल में अब अनुपमा फंस जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुपमा के दोनों ही बेहद करीब हैं, तो वह अब किसका साथ देंगी, राही या फिर माही। खैर फैंस को इसके लिए अपकमिंग एपिसोड देखना होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की बेटी राही पर होगा हमला, लेकिन ये शख्स बचाएगा जान, शुरू होगी लव स्टोरी?












Click it and Unblock the Notifications