Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की बेटी राही पर होगा हमला, लेकिन ये शख्स बचाएगा जान, शुरू होगी लव स्टोरी?

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैंकि शो की टीआरपी किसी तरह नंबर 1 पर ही रहे। अब अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो, अंश को ब्लैकमेल कर रही लड़की अनुपमा के घर चोरी करने का प्लान करती है।

अनुपमा के पिछले एपिसोड में देखा गया कि अंश को फोन कर एक लड़की ने कॉल कर उसे ब्लैकमेल करती है। वो देखेगी की अंश उसकी कॉल को इग्नोर कर रहा है तो कुछ गुंडे दोस्तों को बुलाकर अनुपमा के घर में चोरी करने का प्लान बनाती है। वह जैसे ही घर में घुसने की कोशिश करती तो अनुपमा को सही वक्त पर भनक लग जाती है कि कुछ गड़बड़ है।

Anupama

अनुपमा देखती है कि घर के स्टोर रूम का दरवाजा खुला हुआ है और समझ जाएगी कि कोई अंजान शख्स घर में घुस चुका है। अनुपमा इसके बाद तलाशी करती है और पूरे घर में गुंडों को ढुंढ़ती है। जैसे ही अनुपमा रसोई में घुसती है तो गुंडे पकड़ लेंगे। लेकिन किसी तरह प्रेम वहां पहुंचता है और अनुपमा को बचाने के लिए पहुंच जाएगा औऱ गुंडो की धुलाई करेगा।

लेकिन अपनी जान बचाने के लिए एक बदमाश प्रेम की आंखों में मिर्ची फेक देता है। जिसकी वजह से प्रेम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता और इसी मौके का फायदा उठाते हुए गुंडे अनुपमा और उसकी बेटी को पकड़ लेते हैं। राही के गले में चाकू रखकर गुंडे उसे खींचने की कोशिश करते हैं वह तभी जोर-जोर से चिल्लाती है, ताकि प्रेम उसकी जान बचा पाए।

खैर अंत में प्रेम हिम्मत करके उठता है और अपने प्यार राही को बचाने के लिए बदमाशों की जमकर पिटाई करेगा। वह राही को हाथ लगाने की वजह से और गुस्सा हो जाता है और बदमाशों को बंद आंखों में भी खूब पीटेगा। ये देखकर राही को एक बार फिर प्रेम से प्यार हो जाएगा। वहीं अनुपमा भी ये देख सोचने पर मजबूर हो जाएगी कि प्रेम से बेहतर राही के लिए कोई और लड़का नहीं हो सकता। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि राही और प्रेम की कहानी में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।

ये भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: राही को माफ कर देगी अनुपमा, राधा को ढूंढने निकलेगा प्रेम, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+