माता-पिता बनें अंकिता लोखंडे-विक्की जैन! कपल के घर आया नन्हा मेहमान, रखा ये प्यारा सा नाम
Ankita Lokhande Vicky Jain Video: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर एक नन्हा मेहमान आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई। कपल का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों की शादी को पूरे तीन साल हो चुके हैं लेकिन अब तक कपल ने कोई गुड न्यूज नहीं दी। लेकिन अब कपल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। जिसका कपल ने अब एक क्यूट सा नाम भी रख दिया।

दरअसल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने प्यारी सी बिल्ली का स्वागत किया है। इस वीडियो में दोनों उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अंकिता ने बिल्ली का वीडियो शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बिल्ली का नाम माऊ लोखंडे जैन रखा है।
अंकिता लोखंडे ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'परिवार में आपका स्वागत है, हमारी छोटी राजकुमारी म्यू लोखंडे जैन। आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं। मम्मी और पापा पहले ही आपसे बेहद प्यार करते हैं। आपके प्यार ने हमारा दिल चुरा लिया है, आप हमारी जिंदगी में अपार खुशियां और खूबसूरत पल लेकर आएं। हमारी नई नन्हीं सी बच्ची के साथ ढेर सारा रोमांच, खेल और पलों के लिए हम यहां हैं। तुम्हें पहले से ही प्यार और दुलार मिल रहा है. हमारी प्यारी बेटी।'
अंकिता लोखंडे का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन फैंस एक्ट्रेस खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जिस वक्त बच्चा करना चाहिए ये बिल्ली पाल रही हैं। एक ने लिखा, अब बिल्ली के माता-पिता बनेंगे ये वाह। अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चे नहीं हो रहे हैं क्या 40 साल की हो चुकी हो।' अंकिता लोखंडे हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande से शादी करने से विक्की जैन ने कर दिया था इंकार, इस लड़की के साथ बसाना चाहते थे घर












Click it and Unblock the Notifications