Ankita Lokhande से शादी करने से विक्की जैन ने कर दिया था इंकार, इस लड़की के साथ बसाना चाहते थे घर
Vicky Jain Ankita Lokhande: बिग-बॉस 17 और टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से फेमस हुईं अंकिता लोखंडे जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बिग-बॉस के घर में उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। शो में आए दिन अंकिता का अपने पति विक्की जैन से झगड़ा होता था जिसकी वजह से कपल अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते थे।
बिग-बॉस से बाहरने के बाद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने कबूल किया कि उन्होंने सब कुछ गुस्से में बोला था। कपल का झगड़ा देखकर फैंस को ऐसा लगने लगा था कि दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि दोनों एकासथ काफी खुश हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने बताया कि विक्की जैन उनसे शादी नहीं करना चाहते थे।

दरअसल, हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट शो में पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अलग-अलग लाइफस्टाइल की वजह से विक्की ने उन्हें शादी करने से मना कर दिया था। वह बिलासपुर में रहना चाहते थे और उनको वहीं की लाइफस्टाइल पसंद थी।
अंकिता लोखंडे आगे कहा कि, 'विक्की ने मुझसे कहा था कि मैं शादी नहीं कर सकता उस समय वो चला गया था। मैं मुंबई में रहती थी और वह बिलासपुर में रहता था। उसे ऐसा लगता था कि बिलासपुर की लड़की से ही शादी करनी चाहिए।' इसके बाद अंकिता की बात पर विक्की जैन ने अपना रिएक्शन दिया।
विक्की जैन ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे इसने कभी भी इस बात को लेकर बोलने ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि हर चीज का एक सही वक्त होता है। जब मैं और अंकिता एक दूसरे से मिले तो हम दोनों में से कोई भी ऐसी स्थिति में नहीं था कि शादी जैसा फैसला लें। हालांकि मन ही मन मैं उनसे शादी करना चाहता था।'
बता दें कि, अंकिता की लाइफ में विक्की तब आए थे जब वह दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से हुए ब्रेकअप से बाहर आ रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते एक रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद साल 2019 में अंकिता ने विक्की संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और फिर साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।












Click it and Unblock the Notifications