आदित्य रॉय कपूर नहीं, बल्कि इस शख्स को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर मिला सबूत
Ananya Panday Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ता रहता है। अब हाल ही में अनन्या के बॉयफ्रेंड ने इस खास दिन पर स्पेशल पोस्ट शेयर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया।
अनन्या पांडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा गया। अनन्या और आदित्य को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन अब अनन्या के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल, अनन्या पांडे के बॉयफ्रेंड वॉल्कर ब्लैनको ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर की है जिसमें अनन्या पांडे ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अनन्या काफी सिंपल लुक में दिखीं वहीं उनकी क्यूट सी स्माइल ने खूबसूरती और ज्यादा दोगुनी कर दी।
अनन्या पांडे की तस्वीर शेयर कर वॉल्कर ब्लैनको ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्युटिफुल. आप बहुत खास हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं एनी...।' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है वहीं अनन्या पांडे के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि, पहले अनन्या का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा था, लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों कथित तौर पर अलग हो गए।
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'कंट्रोल' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म शंकरा में नजर आएंगी। जिसमें अनन्या के साथ अक्षय कुमार और आर माधवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश












Click it and Unblock the Notifications