Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश
Ananya Panday On Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी खूबसूरती के कारण युवाओं के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अनन्या को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते हुए देखा गया है। हाल ही में वह भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ एक विज्ञापन में नजर आईं थी। गिल-अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रोमांस की अफवाहों को हवा दी।
गिल से पहले पंड्या से जुड़ा था नाम
एक इवेंट वीडियो में अनन्या पांडे शुभमन गिल को गले लगाते नजर आईं थी। वहीं कुछ समय पहले अनंत अंबानी के शादी के फंक्शन में अनन्या पांडे ने हार्दिक पंड्या के साथ जोरदार डांस किया था। लेकिन अब अन्नया ने गिल-पंड्या के अलावा किसी और ही क्रिकेटर को अपना क्रश बता दिया है।

इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश
एक इंटरव्यू में जब अनन्या पांडे से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के विराट कोहली का नाम लिया। यह खुलासा कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी। इससे पहले शुभमन गिल या हार्दिक पंड्या के साथ उनके रिश्ते के बारे में फैंस अटकलें लगा रहे थे। अनन्या से उनके मौजूदा 'सेलिब्रिटी क्रश' के बारे में पूछा गया। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया।
बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे गिल
फिलहाल शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं। पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, हार्दिक पंड्या ने पिछले कुछ समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा जिसमें हार्दिक पंड्या एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications