57 साल में दूसरी शादी करने वाले अमोल पालेकर ने कहा था-'मैं एक Accidental Actor हूं'
मुंबई, 10 फरवरी। मशहूर फिल्म एक्टर और बेहतरीन डायरेक्टर अमोल पालेकर इन दिनों बीमार हैं। 77 साल के अभिनेता एक पुरानी बीमारी की वजह से इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ के बारे में उनकी पत्नी संध्या गोखले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब पहले से उनका स्वास्थ्य बेहतर है। उनकी तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। स्मोकिंग करने की वजह से 10 साल पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एक बार फिर से उनकी पुरानी बीमारी ने उन्हें परेशान किया है, फिलहाल वो ठीक हो रहे हैं।

'आम इंसान भी हीरो बन सकता है'
मालूम हो अमोल पालेकर बॉलीवुड का वो चेहरा है, जो ये बताता है कि अगर इंसान के पास प्रतिभा हो तो वो आम होकर भी खास हो जाता है। अमोल पालेकर जब पर्दे पर हीरो बनकर आए तो हर किसी को लगा कि एक बेहद ही आम इंसान भी हीरो बन सकता है और यही वजह थी वो जब रूपहले पर्दे पर आए तो हर किसी के दिल पर छा गए।
5 बार नेशनल अवॉर्ड
बतौर एक्टर वो तो खास हैं ही बल्कि वो बेहतरीन निर्देशक भी हैं। वो डायरेक्शन के लिए 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

'मैं एक दुर्घटनावश बना एक्टर हूं'
एक सिंपल लुक वाले और सादगी से जीवन जीने वाले अमोल पालेकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैं एक प्रशिक्षित पेंटर , दुर्घटनावश एक्टर , मजबूरी में बना प्रोड्यूसर और खुद की पसंद से बना डायरेक्टर हूं।'

ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कई हिट फिल्में दी
आपको बता दें कि मराठी फिल्म शांतता ! कोर्ट चालू आहे (1971) अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अमोल पालेकर ने 80-90 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। उनकी फिल्म में एक स्वस्थ मनोरंजन मिलता था। इसी वजह से वो लोगों के फेवरेट थे, उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।

57 साल की एज में संध्या गोखले से शादी की
आपको बता दें कि मराठी फिल्म शांतता ! कोर्ट चालू आहे (1971) अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अमोल पालेकर ने 80-90 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। उनकी फिल्म में एक स्वस्थ मनोरंजन मिलता था। इसी वजह से वो लोगों के फेवरेट थे, उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कई हिट फिल्में दी हैं।
'आंखें' उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी
जबकि निर्देशन की बात करें तो उन्होंने समान्तर सिनेमा से हटकर फिल्में बनाई हैं। 'आंखें' उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। उन्होंने इसके अलावा दायरा, रुमानी हो जाए, बांगरवाड़ी, ध्याव परवा, पहेली, क्वेस्ट, एंड वन्स अगेन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 24 नवंबर 1944 को मुंबई में जन्मे अमोल पालेकर ने जीवन में दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी चित्रा पालेकर से हुई थी, जिसको उन्होंने तलाक देकर 57 साल की एज में संध्या गोखले से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications