अभिषेक-ऐश्वर्या सच में हो जाएंगे अलग? अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने बढ़ाई चिंता, लिखा, 'सब खत्म...'
Amitabh Bachchan Cryptic Post: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटास की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। दोनों किसी इवेंट में साथ नजर नहीं आते। वहीं कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय को जलसा के बाहर देखा गया था। लेकिन अब अमिताभ बच्चन के एक पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में लिखा, 'पिछली रात के ब्लॉग में अंतिम विचार 'प्रतिबिंब' पर थे। ये शेर सब कुछ संक्षेप में कह देता है। जब मैंने आईने में देखा, तो चौंक गया, ये चेहरा जो अब देख रहा हूं, कुछ साल पहले एक और समय पर कुछ और था। मैं एक और रविवार को जीओजे के कॉल का इंतजार कर रहा हूं, और अब भी सोचता हूं कि वे चेहरा कैसा होगा। जिन्होंने चेहरे के बावजूद मुझे इतना समय प्यार और ध्यान दिया है।'
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं अपनी खिड़की के नीचे से जयकारे सुनता हूं और खुद को आशा से सांत्वना देता हूं। लेकिन जीवन और अटेंशन लिमिटेड है। जीवन सूख जाता है और समाप्त हो जाता है, ध्यान सूख जाता है और अंत में सब खत्म हो जाता है। लेकिन इसमें एक समानता है कि, यह सब खत्म हो जाता है!'
अब अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए कि आखिर एक्टर ने किसके लिए ये पोस्ट शेयर किया है। खैर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब जल्द ही वह रजनीकांत के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी कौन बनेगा करोड़पति 16 भी होस्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications