Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कुछ दिनों से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। वहीं अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस चिंता में आ गए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद एक्टर ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद तलाक की अफवाहों को हवा मिली। अब अभिषेक जुहू में स्पॉट में स्पॉट हुए तो उनके हाथ से इंगेजमेंट रिंग गायब थी।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक अपनी कार से निकलते हैं इसके बाद वह तुरंत अंदर ऑफिस में चले जाते हैं। इस दौरान अभिषेक के हाथ में इंगेजमेंट रिंग नहीं नजर आई। जिसके बाद एक बार फिर ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरें चर्चा में आ गई।

अभिषेक बच्चन की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लगता है ऐश्वर्या और अभिषेक सच में अलग हो चुके हैं।' एक ने लिखा, 'दोनों का सच में तलाक हो गया क्या?' इस तरह से एक बार फिर अभिषेक और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जब जब अलग नजर आए हैं तो दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। ज्यादातर हर इवेंट में ऐश्वर्या राय अपनी लाडली आराध्या बच्चन के साथ नजर आती हैं। वह बहुत कम बच्चन परिवार के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल जलसा छोड़ दिया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिलहाल तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+