'मुझे पैसे उधार मिल सकते हैं?' अमिताभ बच्चन से जब रतन टाटा ने मांगे थे पैसे, बिग-बी ने बताया क्या थी वजह
Amitabh Bachchan On Ratan Tata: बिजनेसमैन रतन टाटा का 10 अक्टूबर की रात निधन हो गया था। ऐसे में महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में उनसे जुड़ा एक किस्सा साझा किया। बिग-बी ने बताया कि कैसे रतन टाटा ने एक बार उनसे पैसे उधार मांगे थे।
अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने शो में अपने खास दोस्त और बिजनेसमैन रतन टाटा को याद किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे उनकी लंदन में रतन से मुलाकात हुई थी और उन्होंने बिग बी से पैसे मांगे थे।

केबीसी 16 के अगले एपिसोड में बोमन ईरानी और फराह खान पहुंचने वाले हैं। जिसका प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस दौरान बिग बी ने रतन टाटा से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए कहा कि, 'क्या इंसान थे मैं आपको बता नहीं सकता। बहुत ही सिंपल इंसान। एक बार हम दोनों एक ही फ्लाइट से लंदन जा रहे थे, जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो जो लोग उन्हें लेने आए थे वो रतन टाटा को दिखे नहीं या हो सकता है चले गए होंगे। तो वो कॉल करने के लिए फोन बूथ की तरफ जाते हैं। मैं भी वहीं खड़ा था।'
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि, "थोड़ी देर बाद जब वो मेरे पास आए और मुझे यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने मुझसे ऐसा कहा था कि "अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं हैं!" अमिताभ ने आगे बताया कि वह उस वक्त हैरान थे कि एक बिजनेसमैन की इतनी सादगी भरी जिंदगी कैसे है।
बता दें कि, रतन टाटा ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऐतबार' में इनवेस्ट किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद फिर रतन टाटा ने किसी फिल्म में काम नहीं किया। इन सबके अलावा रतन टाटा और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त थे। उन्होंने 10 अक्टूबर को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 82वें बर्थडे पर डायरेक्टर ने दी खुशखबरी, पूरे 46 सालों के बाद आएगा 'त्रिशूल' का सीक्वल












Click it and Unblock the Notifications