Amitabh Bachchan के 82वें बर्थडे पर डायरेक्टर ने दी खुशखबरी, पूरे 46 सालों के बाद आएगा 'त्रिशूल' का सीक्वल

Amitabh Bachchan Trishool 2 : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 82वें बर्थडे को लेकर फैंस और उनके करीबी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मगर हाल ही में बिग बी से जुड़ी एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। फिल्ममेकर आनंद पंडित ने बिग बी को लेकर प्यार जाहिर किया है। अब हाल ही में उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। चलिये जानते हैं ये क्या है...

निर्माता ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने 'त्रिशूल' फिल्म को तकरीबन 60 बार देखा है। उन्होंने त्रिशूल के सीक्वल को अपने सपने की अभिव्यक्ति और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को अपना ट्रिब्यूट कहा।

Amitabh Bachchan Birthday

मिड-डे को दिये एक इंटरव्यू में अमित पंडित ने बताया कि एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो बिना कुछ लिये शहर आता है और कंस्ट्रक्शन में बड़ा नाम कमाता है। इसने मुझे बहुत इंस्पायर किया है। त्रिशूल 2 बताएगा कि गुप्ता परिवार में स्वीकार किये जाने के बाद विजय की जिंदगी कैसे बदल गई। ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वो गीता के साथ हमेशा खुश रहेंगे। क्या उनका परिवार आगे बढ़ेगा और क्या वो अपने घावों को ठीक कर पाएंगे।

बताते चलें कि अगर 'त्रिशूल 2' बनती है तो ये पांचवी बार होगा अब अशोक पंडित और अमिताभ बच्चन एक साथ में काम करेंगे। इससे पहले वो सरकार 3, चेहरे, फक्त महिलाओ माते और फक्त पुरुषो माते में दिखे थे।

त्रिशूल की कहानी की बात करें तो इसमें एक शख्स इंजीनियर एक कस्बे में जाता है, जहां पर उसका एक लोकल लड़की के साथ कुछ समय तक प्रेम संबंध होता है और उसे एक बच्चे के साथ छोड़कर चला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+