'क्या ऐश्वर्या तुम खुश हो?' क्यों बिग बी ने अपनी बहू से पूछा था ये सवाल? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। एक बार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि जब उन्हें पहली बार दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था तो वह काफी खुश थे।
अमिताभ बच्चन वैसे तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को पहली बार प्रपोज किया था तो उनका पहला रिएक्शन क्या था।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। लेकिन इससे पहले एक्टर ने उन्हें न्यूयॉर्क में शादी के लिए प्रपोज किया था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने उन्हें फोन किया और बताया कि उसने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया है।
अमिताभ ने बताया कि वह दोनों के रिश्ते से काफी खुश थे। एक्टर ने कहा, "अभिषेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। जब अभिषेक ने मुझे पहली बार बताया तो मैंने कहा, 'घर आओ।' फिर मैंने ऐश्वर्या से पूछा क्या वो खुश है। उन्होंने कहा हाँ। मैं उन्हें घर लाया और कहा, 'यह तुम्हारा ही घर है। हमको और क्या लेना-देना है?'"
बता दें कि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में 'धाई अक्षर प्रेम के' (2000) और 'कुछ ना कहो' (2003) जैसी फिल्मों में काम किया। कपल की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'उमराव जान' (2005-2006) के दौरान हुई, और फिर उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।
बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। जहां अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ नजर आए तो वहीं ऐश्वर्या राय अपनी लाडली आराध्या के साथ दिखीं थीं। इसके बाद से ही ऐश्वर्या को एक भी बार अभिषेक बच्चन के साथ नहीं देखा गया।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications