Mahesh Anand: 'घर पर सड़ने लगी थी बॉडी, फिर 5वीं पत्नी ने....', ऐसे हुई थी फेमस विलेन की मौत, दिल दहल जाएगा
Mahesh Anand: 80 और 90 के दशक के पॉपुलर विलेन रह चुके महेश आनंद इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। साल 2019 में एक्टर महेश आनंद की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनकी मौत के 6 साल बाद अब उनके एक करीबी रिश्तेदार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
महेश आनंद ने 18 साल गरीबी में गुजारे थे
महेश आनंद ने हिंदी सिनेमा के बड़े-बड़े स्टाई जैसे अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया था। आपको बता दें कि 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके महेश आनंद की आखिरी 18 साल बहुत ही गरीबी में गुजरे थे।

फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल निभाते थे महेश आनंद
महेश आनंद ने फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल निभाकर भले की दर्शकों की वाहवाही लूटी हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्दभरी रही थी। एक्टर ने 5 शादियां की थीं। वहीं उनके परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया था और आखिरकार उन्हें दर्दनाक मौत मिली। मौत के बाद उनके एक करीबी रिश्तेदार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
महेश आनंद की पर्सनल लाइफ दुखों से भरी हुई थी
महेश आनंद ने विलेन के किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। महेश आनंद एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ सुपर डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी थी। उन्होंने 'शहंशाह', 'हथियार', 'मुजरिम' और 'तूफान' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल निभाया था। हालांकि उनकी निजी जिंदगी दुखों से भरी हुई थी।
महेश को ऐसी दर्दनाक मौत मिली जिसे देख सब सहम गए थे
महेश आनंद ने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दुख उठाए और फिर उन्हें ऐसी दर्दनाक मौत मिली जिसे देख सब सहम गए थे। आखिरी दिनों में महेश आनंद की हालत बहुत बुरी हो गई थी। उनके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया था। कहा जाता है कि महेश आनंद के परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। वह पूरी जिंदगी अपने बेटे को गले लगाने के लिए तरसते रहे थे।
करीबी रिश्तेदार ज्योति गुप्ता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
महेश आनंद की करीबी रिश्तेदार ज्योति गुप्ता ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि महेश आनंद एक्टिंग के साथ साथ मार्शल आर्ट में भी माहिर थे। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट थे। एक्टर बनने से पहले वह एक मॉडल और ट्रेंड डांसर भी थे। उन्होंने साल 1984 में फिल्म 'करिश्मा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
'घर में पड़े पड़े महेश आनंद की हो गई थी मौत'
करीबी रिश्तेदार ज्योति गुप्ता के अनुसार महेश आनंद ने 80 और 90 के दशक में जमकर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया लेकिन बाद में उनकी जिंदगी और करियर ने ऐसा मोड़ लिया कि वह परेशानियों में घिर गए। घर में पड़े पड़े उनकी मौत हो गई और किसी को पता भी नहीं चला।
'फेसबुक पोस्ट में छलका था दर्द'
ज्योति गुप्ता ने इंटरव्यू में बताया- महेश आनंद को अपनी जिंदगी के 18 साल गरीबी में गुजारने पड़े थे। महेश आनंद ने अपने उन दुखभरे दिनों में फेसबुक पर कई पोस्ट भी लिखे थे, जिनमें उनका बेटे से मिलने, पैसों की तंगी और दोस्त न होने पर दर्द छलका था।
'मेरे पास पीने का पानी खरीदने के लिए भी पैसे नहीं'
एक फेसबुक पोस्ट में एक्टर ने लिखा था- मेरे दोस्त और सभी लोग मुझे शराबी कहते हैं। मेरा कोई परिवार नहीं है। मेरे सौतेले भाई ने मुझसे 6 करोड़ रुपए ठग लिए हैं। मैंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं, लेकिन आज मेरे पास पीने का पानी खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस दुनिया में मेरा एक भी दोस्त नहीं है, ये सब बहुत दुखद है।

मरने से पहले बेटे त्रिशूल को गले लगाना चाहते थे महेश आनंद
महेश आनंद के कई फेसबुक पोस्ट आपका दिल-दिमाग हिला सकते हैं। एक पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे त्रिशूल के लिए लिखा था- मेरे बेटे त्रिशूल। भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे। मेरे मरने से पहले बस एक बार मुझे गले लगा लो। मैं जिंदगी भर तुम्हें प्यार करता रहूंगा।
महेश आनंद ने की थीं 5 शादियां
-आपको बता दें कि त्रिशूल एक्टर महेश आनंद की दूसरी पत्नी के बेटे थे। एक्टर ने कुल 5 शादियां की थीं, लेकिन उनकी एक भी शादी नहीं चली और कोई भी पत्नी उनके साथ नहीं रही।
-महेश आनंद ने पहली शादी हिंदी सिनेमा की गॉर्जियस एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से की थी। दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से कीथी, जिससे वह बेटे त्रिशूल के पिता बने थे। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा और चौथी शादी एक्ट्रेस ऊषा बचानी से की थी।
-वहीं 5वीं शादी महेश आनंद ने रशियन महिला लाना से की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद फेसबुक पर शेयर की थी और सोशल मीडिया पर उसे अपनी पत्नी बताया था।
'स्टंट करते हुए चोट लगने के कारण 3 साल तक बिस्तर पर थे'
-ज्योति गुप्ता ने इंटरव्यू में बताया- महेश आनंद कई साल तक फिल्मों से दूर रहे थे। एक फिल्म के सेट पर स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। चोट का इलाज करवाने के दौरान उन्हें करीब 6 महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह करीब 3 साल तक घर में बिस्तर पर पड़े रहे थे। एक्टर ने बताया था कि इस कारण उनकी हड्डियां खराब होने लग गई थीं और उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गया था।
-रिश्तेदार ज्योति गुप्ता ने बताया- महेश आनंद की जब मौत हुई थी तो उनका बुरा हाल देखने को मिला था। उनका टिफिनवाला कई दिनों टिफिन बाहर रख रहा था और जब सोसाइटी वालों ने देखा कि टिफिन लंबे समय से नहीं उठाया गया है तो पुलिस को बुलाया गया था। महेश आनंद जमीन पर गिरे हुए थे। शायद वह बेड से छाती के बल जमीन पर गिरे थे।
'महेश आनंद की बॉडी घर पर सड़ने लगी थी'
-ज्योति गुप्ता ने बताया- महेश आनंद सुसाइड नहीं कर सकते थे। ये नैचुरल डेथ थी। वह डिप्रेशन में थे क्योंकि 18 साल से उनके पास कोई काम नहीं था। वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे। एक्टर की मौत के बाद उनकी 5वीं पत्नी लाना रशिया से भारत आई थीं। वह महेश आनंद की डेड बॉडी को अस्पताल से श्मशान घाट ले गई थी। उस समय महेश की बॉडी सड़ने लगी थी।
-ज्योति गुप्ता ने बताया- महेश आनंद की 9 फरवरी 2019 को मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महेश आनंद की लाश 3 दिनों तक घर में पड़ी थी और सड़ने-गलने लगी थी। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। घर का दरवाजा तोड़कर महेश आनंद को बाहर निकाला गया था। वह जमीर पर गिरे हुए मिले थे।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications