'तू तो दलित है', जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया को किसने कहा Dalit? क्या है पूरा मामला?

Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि शिखर पहारिया हाल ही में एक शख्स पर काफी भड़क गए हैं, जिसने उनकी जाति को लेकर उन पर निशाना साधा था।

यूजर ने शिखर पहारिया को कहा 'दलित'
शिखर पहारिया ने पिछले साल दिवाली के जश्न पर अपने पालतू कुत्तों की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों पर एक यूजर ने शिखर पहारिया के लिए लिखा था- लेकिन तू तो दलित है।

Shikhar Pahariya

शिखर पहारिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शिखर पहारिया ने इस कमेंट को अनदेखा नहीं किया है और उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शिखर पहारिया ने लिखा है- ये वाकई दयनीय है कि 2025 में भी तुम्हारे जैसे इतने छोटे और पिछड़े मानसिकता वाले लोग हैं।

'आपकी सोच का स्तर अछूत है'

शिखर पहारिया ने आगो लिखा है- दिवाली प्रकाश, प्रगति और एकता का त्योहार है। ऐसी अवधारणाएं जो स्पष्ट रूप से आपकी सीमित बुद्धि से परे हैं। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है, जिसे आप स्पष्ट रूप से समझने में विफल रहे हैं। शायद अज्ञानता फैलाने के बजाय, आपको खुद को शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि अभी यहां एकमात्र चीज जो वास्तव में 'अछूत' है, वह है आपकी सोच का स्तर।

दिवाली 2024 की पोस्ट में शिखर पहारिया ने लिखा थी ऐसी बात

शिखर पहारिया ने दिवाली 2024 की अपनी पोस्ट पर लिखा था- हमारी ओर से आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से प्रकाश और समृद्धि का वर्ष आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धर्म का मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वे लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उनका उत्थान करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।

कौन हैं शिखर पहारिया?

आपको बता दें कि शिखर पहारिया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे एक एक्ट्रेस हैं। उनके छोटे भाई वीर पहारिया ने हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसमें अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आई हैं।

शिखर पहारिया और जाह्नवी कपूर का रिश्ता

वहीं कहा जाता है कि शिखर पहारिया और जाह्नवी कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कपल ने आज तक अपने रिश्ते की अफवाहों का न तो खंडन किया है और न ही इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। हालांकि, उन्हें अक्सर पार्टियों, इवेंट्स, फिल्म स्क्रीनिंग और पारिवारिक समारोहों में एक साथ देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+