Aly Goni Controversy: अली गोनी को लोगों ने याद दिलाई जैस्मीन की अबाया वाली तस्वीर, दागे तीखे सवाल

Aly Goni Controversy: टीवी एक्टर अली गोनी गणपति पूजा के दौरान बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है और इसलिए उस दौरान वह चुपचाप खड़े थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। पहली बार गणपति में शामिल हुए थे, तो उनकी कोशिश थी कि उनसे कुछ गलती न हो जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने जैस्मीन के अबाया पहनकर मक्का-मदीना में घूमने की तस्वीरें शेयर कर तीखे सवाल पूछे।

सोशल मीडिया पर अली गोनी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर हैं और इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल अली गोनी ने कहा था कि मैं गणपति पूजा की रस्मों में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि मेरे धर्म में मूर्ति पूजा की अनुमति नहीं है। कुरान में सभी धर्मों के सम्मान की बात कही जाती है और वो मैं करता हूं।

Aly Goni Controversy

Aly Goni अब जैस्मीन की तस्वीरों की वजह से हुए ट्रोल

दरअसल कुछ महीने पहले अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने मक्का-मदीना की यात्रा की थी। इस दौरान जैस्मीन की अबाया पहने हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। गणपति विवाद के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हीं तस्वीरों को शेयर कर अली गोनी पर सवाल दाग रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, तो जैस्मीन को अबाया क्यों पहनना पड़ा?

यह भी पढे़ं: Jasmin Bhasin के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले Aly Goni, फैंस के पर्सनल सवालों का भी दिया जवाब

अली गोनी ने पूरे विवाद पर दी सफाई

अली गोनी ने कहा कि लोग बिना किसी मुद्दे को जाने ही बेवजह हमलावर हो रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मदीना में मस्जिद में जाने के लिए अबाया पहनना जरूरी था। मेरी बहन और जैस्मीन दोनों ने पास की दुकान से अबाया खरीदा और फिर उसे पहनकर अंदर गए। अब इसे इस तरह से पेश किया जा रहा है कि मैंने अबाया पहनने के लिए मजबूर किया। मुझे नहीं पता था कि इन बातों पर भी विवाद हो सकता है। गणपति बप्पा मोरिया नहीं बोलने पर भी विवाद हो सकता है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मेरे मन में इस तरह की बातें नहीं आती हैं।'

यह भी पढे़ं: टीवी एक्टर Aly Goni ने गणपति विवाद पर दी सफाई, 'हमारे धर्म इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+