Jasmin Bhasin के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले Aly Goni, फैंस के पर्सनल सवालों का भी दिया जवाब

मुंबई। पिछले सभी सीजन की तरह ही हाल ही में खत्म हुआ बिग बॉस का सीजन 14 भी कई चीजों को लेकर सुर्खियों में रहा। बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के बीच प्यार, दोस्ती और लड़ाई तीनों का तड़का देखने को मिला। इनमें से एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरी। बिग बॉस 14 में एक दूसरे के सपोर्ट बने अली गोनी और जैस्मिन के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला, हालांकि अब एक्टर अली ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बीबी हाउस में जाने से पहले जैस्मिन को प्यार करते थे अली

बीबी हाउस में जाने से पहले जैस्मिन को प्यार करते थे अली

अभिनेता और बिग बॉस 14 के प्रतियोगी अली गोनी ने शनिवार को जैस्मीन भसीन के साथ अपने रिश्तों के लेकर ढेर सारी बातें बताई। ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान फैंस द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते नजर आए। अली गोनी ने बिग बॉस के अपने अनुभव और अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को लेकर अपने विचारों को फैंस के साथ साझा किया। एक फैन ने उनसे पूछा, सच बताना आपको जैस्मिन से प्यार बीबी से पहले ही हुआ था ना लेकिन आपने कभी बताया नहीं?

अली गोनी ने दिया फैंस के सवालों का जवाब

अली गोनी ने दिया फैंस के सवालों का जवाब

इस पर जवाब देते हुए अली गोनी ने कहा, 'प्यार तो हमेशा से ही था, वो है ही इतनी प्यारी। बस पहले दोस्ती में था फिर दूसरा वाला हुआ।' एक अन्य फैन ने पूछा, मैं चाहती हूं कि जैस्मिन आपको किसी दिन प्रपोज करे, क्योंकि मैं उनका क्यूट प्यार का इजहार देखना चाहती हूं। इस पर अली गोनी ने लिखा, 'थोड़ा कोविड वाला सीन सेटल हो जाए फिर करते हैं ये प्लान।' वहीं दूसरे प्रशंसक ने अली गोने की बीबी14 के ग्रैंड फिनाले पर जैस्मिन संग उनके डांस को लेकर सवाल किया।

जैस्मिन के कपड़ों को लेकर पूछा सवाल

जैस्मिन के कपड़ों को लेकर पूछा सवाल

फैंन ने पूछा, जैस्मिन के साथ बीबी फिनाले डांस पर आपका काम करने का अनुभव कैसा रहा? सवाल पर अली गोनी ने लिखा, केमेस्ट्री अद्भुत थी, मैं हैरान था। जैस्मिन के पहनावे पर फैन ने पूछा, एक्ट्रेस ट्रेडिशनल कपड़ों में या वेस्टर्न कपड़ों में, दोनों में से आप किसे चुनेंगे? जवाब में अली ने कहा, 'ट्रेडिशनल।' सवाल-जवाब के इस सेसन में अली गोनी और जैस्मिन की एक फोटो पोस्ट करते हुए फैंन ने लिखा, यह कितना अद्भुत है कि दो लोग जो अजनबी हैं, एक-दूसरे से मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं और कभी-कभी वे जीवन साथी बन जाते हैं..इस तस्वीर के बारे में कुछ शब्द ? इस पर एक्टर ने कहा, 'पूरा सफर सुंदर और आश्चर्यजनक रहा।'

यह भी पढ़ें: क्या अली गोनी के भाई को डेट कर रहीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान? जानिए कैसे मिले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+