टीवी एक्टर Aly Goni ने गणपति विवाद पर दी सफाई, 'हमारे धर्म इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है'

Aly Goni Ganpati controversy: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अली गोनी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ गणपति पूजा में नजर आए थे। इस वीडियो में जैस्मिन और टीवी स्टार निया शर्मा "गणपति बप्पा मोरया" का जयकारा लगा रही थीं। अली इस दौरान मुस्कुराते हुए बिल्कुल शांत खड़े दिखाई दे रहे थे। इसी बात को लेकर यूज़र्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अब एक्टर ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

अली गोनी ने सफाई देते हुए कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है और इसलिए मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। यह ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, जिस पर विवाद हो।

Aly Goni

Aly Goni ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

अली गोनी ने बताया कि यह उनका पहला मौका था जब वे गणपति पूजा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि इस पर इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और कुरान में भी सभी धर्मों के सम्मान की बात कही गई है। मैं वहां गया था और चुपचाप खड़ा था, क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मेरे से किसी तरह की गलती न हो जाए। हमारे धर्म में मूर्ति पूजा की इजाजत नहीं है, लेकिन कुरान में साफ लिखा है कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और मैं दिल से यही करता हूं।'

यह भी पढ़ें: क्या किसी दबाव में अमृता सिंह ने सैफ अली खान को दिया था तलाक? पटौदी परिवार का था हाथ? क्या है सच?

Viral Video पर हुई ट्रोलिंग से दुखी दिखे एक्टर

अली गोनी ने ट्रोलिंग पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मेरी जर्नी जानने वाले लोग यह बखूबी समझते हैं कि मैंने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा कि कुछ लोग मुझे और जैस्मिन को गालियां दे रहे हैं। हमारे बारे में अपशब्द कह रहे हैं। ये सब कुछ बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कुछ लोग तो मेरी मां को भी इन सबके बीच में घसीट लाए हैं।' अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल हैं और दोनों ने साथ में बिग बॉस में हिस्सा भी लिया था। कुछ महीने पहले ही कपल ने एक साथ मूव-इन किया है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट नहीं हैं निया शर्मा, एक्ट्रेस के फैंस के लिए आई बुरी ख़बर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+