संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान क्या हुआ? गवाह ने किया बड़ा खुलासा, बोले-'इसमें अल्लू अर्जुन की गलती...'
Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को शानदार सफलता मिली। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म की वजह से एक्टर के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई। बीते दिनों संध्या थिएटर मामले में अल्लू अर्जुन से हैदराबाद पुलिस ने 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे 12 सवाल पूछे गए।
जानकारी के मुताबिक, मामले की पूछताछ के लिए अल्लू अर्जुन को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि संध्या थिएटर के बाहर जब ये घटना हुई तो उस वक्त मौजूदा एक शख्स ने बताया कि कैसे भगदड़ मची और इस केस में अल्लू अर्जुन की क्या गलती है।

एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान घटना के दौरान मौजूद विजय नाम के शख्स ने मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा, "यह नहीं है कि अल्लू अर्जुन पूरी तरह से दोषी हैं। पुलिस और सरकार भी दोषी हैं। सरकार ने ही अनुमति दी थी और 1100 रुपये प्रति टिकट चार्ज किया, तो हमें बदले में क्या मिला? उन्होंने हमें लाठीचार्ज दिया... एक-दूसरे पर आरोप लगाने की बजाय, हर किसी को अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: Allu Arjun House: अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़-हमला करने वाले 6 आरोपियों को मिली जमानत
उन्होंने आगे कहा कि, "करीब 3000 लोग उस स्थान पर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे, क्योंकि उनके पीआर टीम ने यह "स्पष्ट" कर दिया था कि वह प्रीमियर में मौजूद होंगे। वीआईपीज़ को थिएटर में प्रवेश करने का रास्ता बना रहे थे, लेकिन न तो टिकट चेक करने वाला कोई था, न ही भीड़ को नियंत्रित करने वाला, और न ही कोई बैरिकेड या रस्सियां थीं। मेरा कहना है कि अगर उन्हें अनुमति नहीं दी थी, तो उन्होंने अल्लू अर्जुन को क्यों नहीं वापस भेजा?"
बता दें कि, 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 का हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर था। इस दौरान एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मची जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका बेटा फिलहाल आसीयू में है। इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्हें जमानत मिल गई।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun को सताई बच्चों की चिंता, पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, वायरल हुआ वीडियो












Click it and Unblock the Notifications