Allu Arjun को सताई बच्चों की चिंता, पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, वायरल हुआ वीडियो

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 जब से रिलीज हुई है, तो लगातार हंगामा हो रहा है। संध्या थिएटर के बाहर अचानक हुई महिला की मौत के बाद से मामला बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने एक्टर के घर के बाहर पत्थरबाजी भी की, जिसके बाद अब अल्लू अर्जुन ने बड़ा कदम उठाया।

दरअसल, थिएटर के बाहर हुई महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि इस हादसे में जिस महिला की जान गई उसका बेटा अब भी कोमा में है। जिसके बाद कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की। हालांकि कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें कहीं और शिफ्ट कर दिया है।

Allu Arjun

एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अल्लू अरहा और अल्लू अयान को एक कार में बैठते हुए और घर से बाहर जाते हुए दिखाया गया। कार के आसपास मीडिया मौजूद थी, और वीडियो में अरहा की चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी।

हालाँकि, अल्लू अर्जुन ने इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके पिता, निर्माता अल्लू अरविंद ने रविवार रात मीडिया से बात की और घर पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

अल्लू अरविंद ने कहा, "सभी ने देखा कि हमारे घर पर क्या हुआ। लेकिन अब हमें सही तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। अब वक्त जवाब देने का नहीं है। पुलिस तैयार है, और जो भी आगे आकर शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। लेकिन मैं मीडिया के सामने प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। अब समय संयम रखने का है। कानून अपना काम करेगा।"

ये भी पढ़ें: 'Pushpa 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पत्थरबाजी, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+