Allu Arjun House: अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़-हमला करने वाले 6 आरोपियों को मिली जमानत
Allu Arjun House: साउथ सुपरस्टार और पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के हैदराबाद स्थित घर पर एक दिन पहले (22 दिसंबर) तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को जमानत मिल गई है। उन्हें आज सुबह (23 दिसंबर) हैदराबाद की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत दे दी।
डीसीपी वेस्ट जोन, हैदराबाद के मुताबिक रविवार शाम हाथों में तख्तियां लिए कुछ लोग अचानक जुबली हिल्स में अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर (Allu Arjun House) पर पहुंचे और नारे लगाने लगे और उनमें से एक ने परिसर में चढ़कर टमाटर फेंकना शुरू कर दिया। इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने दावा किया कि वे उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (OU-JAC) के सदस्य हैं।

Allu Arjun के घर पर क्या हुआ था?
जानकारी के अनुसार रविवार 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स घर के बाहर कुछ लोग पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान इन लोगों ने एक्टर के घर में जबरन घुसने की कोशिश की। साथ ही तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। हालांकि सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर लोगों की मांग है थी कि एक्टर अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ की शिकार मृतक महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दें।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun का दावा फर्जी आईडी से फैंस को गलत तरीके से दिखाया जा रहा, पोस्ट कर की अपील
6 लोगों को बिना किसी शर्त और जुर्माने के जमानत
वहीं आरोपियों के वकील रामदास ने कहा, "उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिस बल ने उन पर हमला किया, तो उन्होंने अपने बचाव में कार्रवाई की। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। आज न्यायाधीश के समक्ष उनकी पेशी के बाद, 6 लोगों को बिना किसी शर्त और जुर्माने के जमानत दे दी गई है।"
ये भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पत्थरबाजी-तोड़फोड़, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 8 लोगों को पकड़ा
संध्या थिएटर भगदड़ केस
आपको बता दें कि हैदराबाद में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जो कि वेंटिलेटर पर है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications