Allu Arjun: क्या झुकेगा 'पुष्पा'? वुमेन डेथ केस में अल्लू पहुंचे थाने, फिर मेडिकल टेस्ट! पीछे-पीछे ससुर, जानें
Allu Arjun News: पुष्पा 2 फिल्म के लीड एक्टर व तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह (13 दिसंबर 2024) हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से पूछताछ के लिए उठाया। हाथ में कॉफी मग पकड़े अल्लू पुलिस घेरे में बंगले से बाहर निकले। जैसे ही यह खबर फैली, उनके बंगले के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई।
Recommended Video
उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी रोते हुए दिखीं। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की। अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाने की तैयारी है। तेलंगाना उच्च न्यायालय अभिनेता की याचिका पर शाम 4 बजे सुनवाई करेगा। आखिर क्यों हुई गिरफ्तारी?

कौन थी भगदड़ में मरने वाली महिला?
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस दौरान अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने पर थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई। उनके फैंस की भीड़ ने थिएटर के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन भगदड़ के दौरान एक 35 वर्षीय महिला, रेवती, की सांस घुटने से मौत हो गई। रेवती का आठ साल का बेटा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई और आरोप
चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के एसीपी एल रमेश कुमार ने बताया कि अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अल्लू अर्जुन के इस प्रीमियर में शामिल होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी, जिसके चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें- 4 दिसंबर को ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन हुए अरेस्ट, क्या है उस रात की कहानी?
मृतक महिला के परिवार को 25 लाख का मुआवजा
घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर गहरा दुख जताया था और उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस का मानना है कि अल्लू अर्जुन की उपस्थिति के कारण ही यह हादसा हुआ।
क्या बोले ससुर?
अल्लू अर्जुन के ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। इस बीच, अल्लू अर्जुन के फैंस और परिवार के लिए यह मुश्किल समय बना हुआ है।
क्या होगा आगे?
पुलिस इस मामले में यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि इस हादसे में अल्लू अर्जुन की भूमिका क्या थी। यह देखना होगा कि मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' , गिरफ्तारी के बीच भी अल्लू अर्जुन का नहीं कम हुआ स्वैग, वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications