'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' , गिरफ्तारी के बीच भी अल्लू अर्जुन का नहीं कम हुआ स्वैग, वायरल हुई तस्वीर
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल संध्या थिएटर में भगदड़ मामले पुलिस ने उनसे पूछताछ की। हालांकि मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है,लेकिन पुलिस ने इसका खंडन किया है। इस बीच अल्लू अर्जुन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए हैं, जिसकी वजह से वजह चर्चा में है।
Recommended Video
अल्लू अर्जुन बेहद खास टी शर्ट में नजर आए, जिसपर लिखा है, फ्लावर नहीं,फायर है मैं। दरअसल यह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का यह डायलॉग है। पुष्पा फिल्म का यह डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ है।

बता दें कि हैदराबाद में संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की प्री रिलीज के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमे एक की जान चली गई थी। जिसके बाद चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां अपनी टीम के साथ मौजूद थे। जिसके चलते अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
4 दिसंबर को हुए हादसे में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जबकि महिला का बेटा भगदड़ में बुरी तरह से घायल था। दरअसल अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई।












Click it and Unblock the Notifications