4 दिसंबर को ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से Pushpa 2 एक्‍टर अल्लू अर्जुन हुए अरेस्‍ट, क्या है उस रात की कहानी?

Why Pushpa 2 Actore Allu arjun arrested: पुष्पा 2 फिल्‍म थिएटर में धूम मचा रही है। तेलगू फिल्‍म के एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन की अदाकारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं इस सबके बीच साउथ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पुलिस स्‍टेशन लाया गया था और उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया गया है।

Recommended Video

      अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पुलिस स्‍टेशन लाया गया था और उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया

      दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्‍पा 2 रिलीज के दिन संध्या थिएटर में हुई घटना के मामले में अल्‍लू अर्जुन को पूछताछ के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया था। आइए जानते हैं आखिर 4 दिसंबर को फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग के दौरान ऐसा क्‍या हुआ था जिसकी वजह से टॉलीवुड आईकॉन अल्‍लु अर्जुन को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। हालांकि अल्‍लू अर्जुन के वकील ने कोर्ट में इस केस की तुरंत सुनवाई करने की अपील की कर रहै। ।

      Allu arjun

      बता दें 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्‍या थिएटर में पुष्‍पा 2 की स्‍क्रीनिंग के दौरान ये दुखद घटना घटी थी। अल्‍लू अर्जुन स्‍क्रीनिंग के दिन फिल्‍म के प्रमोशन के लिए इस थियेटर में पहुंचे थे। एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण थियेटर का मेन गेट पूरी तरह से घिर गया औश्र अफरा-तफरा मच गई। इसी भगड़द में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई।

      बता दें अल्‍लू अर्जुन को देखकर जैसे-जैसे भीड़ नियंत्रण से बाहर होती गई, स्थिति तेज़ी से बिगड़ती गई, जिससे उपस्थित लोगों में दहशत फैल गई। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद, भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे दिल दहलाने वाला नतीजा सामने आया।

      मृतक महिला का बेटा अस्‍पताल में अभी भी है भर्ती

      भारी भीड़ के बीच दम घुटने से जिस महिला की मौत हुई वो 35 वर्षीय रेवती थी, थियेटर में वो अपने बेटे संग फिल्‍म देखने गई थी। इस घटना में जहां रेवती की मौत हो गई वहीं उसका 9 वर्षीय बेटा श्रीतेज भीड़ में दम घुटने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्‍पताल में भती करवाया गया जो अभी भी अस्‍पताल में भर्ती है।

      मृतका के परिवार वालों ने दर्ज करवया है केस?

      हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में तेलगु सुपटस्‍टार अल्‍लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में मृतक महिला रेवती के परिवार ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन, सिक्‍योरिटी टीम और थिएट मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 105 के तहत केस दर्ज करवाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+