Allu Arjun Family Tree: सितारों से जगमग अल्लू घराना, घर में 1 नहीं 10 एक्टर, जानें फैमिली में कौन-कौन?

Allu Arjun Family Tree: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा 2 के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को एक महिला फैन की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह (13 दिसंबर 2024) हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह घटना उस समय हुई, जब एक भगदड़ के कारण महिला की जान चली गई थी। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की और मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देखते ही देखते, अल्लू केस में नया मोड़ आ गया। जब मृतक महिला रेवती के पति ने केस वापस लेने की बात कही। कहा कि भगदड़ या अपनी पत्नी की मौत के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं मानता। रात से पहले ही मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू को जमानत दे दी है। इस घटना ने अल्लू अर्जुन और उनके परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। आइए आपको रूबरू कराते हैं सितारों से जगमगाते उनके फैमिली ट्री से...

Allu Arjun Family Tree

अल्लू अर्जुन का परिवार: सितारों से भरा फैमिली ट्री

अल्लू अर्जुन का परिवार दक्षिण भारत के सबसे बड़े और प्रभावशाली फिल्मी परिवारों में से एक है। उनका परिवार तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ एक्टिंग बल्कि प्रोडक्शन, निर्देशन और लेखन में भी अग्रणी है।

अल्लू अर्जुन के दादा: अल्लू रामलिंगैया
अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगैया ने 1000 से ज्यादा तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वह एक प्रसिद्ध कॉमेडियन थे और उन्हें पद्मश्री और रघुपति वेंकैया पुरस्कार जैसे सम्मानों से नवाजा गया। अल्लू की दादी का नाम कनक रत्नम है।

कौन है अल्लू के पिता ? कितने भाई-बहन?
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता हैं। उन्होंने गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की और कई हिट फिल्में बनाई। अल्लू की मां का नाम निर्मला है।

अल्लू के दो भाई भी हैं, जिसमें एक नाम अल्लू वेंकटेश है। इनकी पत्नी नीलिमा बंदी है और यह दोनों तलाक शुदा हैं। दोनों की एक बेटी अनविता है। अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म गौरवम से डेब्यू किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।

फूफा चिरंजीवी साउथ के मेगास्टार
अल्लू अर्जुन के फूफा और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का इस परिवार में खास स्थान है। चिरंजीवी न केवल एक बड़े अभिनेता हैं, बल्कि वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। अल्लू अर्जुन के ममेरे भाई राम चरण साउथ के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। फिल्म RRR से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की।

कौन है अल्लू अर्जुन की पत्नी?

स्नेहा रेड्डी, अल्लू अर्जुन की पत्नी, एक शिक्षाविद् और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों की शादी 2011 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अल्लू अयान है और बेटी का नाम अल्लू अरहा है। जिन्होंने हाल ही में फिल्म शाकुंतलम से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया। अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा, चिरंजीवी की पत्नी हैं। उनकी बेटियां सुष्मिता और श्रीजा, और बेटा राम चरण, सभी किसी न किसी रूप में इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- Allu Arjun: क्या झुकेगा 'पुष्पा'? वुमेन डेथ केस में अल्लू पहुंचे थाने, फिर मेडिकल टेस्ट! पीछे-पीछे ससुर, जानें

अल्लू परिवार का कनेक्शन
अल्लू परिवार और कोनिडेला परिवार के रिश्ते ने इस परिवार को और भी खास बना दिया है। दोनों परिवारों के सदस्य तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत आधार बनाए हुए हैं।

अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता
अल्लू अर्जुन को उनके फैंस "स्टाइलिश स्टार" कहते हैं। उनकी फिल्में जैसे 'पुष्पा: द राइज', आर्या, और अला वैकुंठपुरमलो ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक प्यार करने वाले पति और पिता भी हैं।

ये भी पढ़ें- Allu Arjun: 'मैं दखल नहीं दूंगा, पुलिस करेगी अपना काम', CM रेवंत रेड्डी ने खींचे हाथ, KTR ने उठाए सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+