Allu Arjun: 'मैं दखल नहीं दूंगा, पुलिस करेगी अपना काम', CM रेवंत रेड्डी ने खींचे हाथ, KTR ने उठाए सवाल
Allu Arjun News: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा 2 के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को एक महिला फैन की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह (13 दिसंबर 2024) हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। अल्लू को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद, उस्मानिया अस्पताल में अल्लू अर्जुन का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद नामपल्ली कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने इसे चंद्रबाबू नायडू के प्रभाव का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी बेहद दुखद है। सरकार का यह मामला है, लेकिन जब अल्लू अर्जुन वहां गए, तो कोई सही व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि मैं मामले में दखल नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा। आइए जानें क्या-क्या राजनीतिक माहौल?

बीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने इस गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी शासकों की असुरक्षा का सबूत है। वह किसी भी गलत चीज के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार नहीं थे, फिर भी उन्हें आम अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है।
चंद्रबाबू नायडू को ठहराया जिम्मेदार!
अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दुखद है और हर चीज में चंद्रबाबू नायडू का हाथ है। अल्लू अर्जुन यह देखने गए थे कि फिल्म कैसी है। हालांकि, यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की।
अल्लू अर्जुन ने कुछ भी गलत नहीं किया। राजमुंदरी पुष्करम और कंदुकुर की घटनाओं के लिए चंद्रबाबू को कितनी बार गिरफ्तार किया जाना चाहिए? चंद्रबाबू आंध्र प्रदेश और वहां (तेलंगाना) में सीएम हैं, उनके अनुयायी वहां मौजूद हैं।"
गिरफ्तारी का असर और अगली प्रक्रिया
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने उनके फैंस और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। फैंस और कई राजनीतिक नेता उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। तेलंगाना उच्च न्यायालय से इस मामले में शाम तक अहम फैसला आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Allu Arjun: क्या झुकेगा 'पुष्पा'? वुमेन डेथ केस में अल्लू पहुंचे थाने, फिर मेडिकल टेस्ट! पीछे-पीछे ससुर, जानें












Click it and Unblock the Notifications