Allu Arjun bail: थिएटर भगदड़ केस में बढ़ी अल्लू अर्जुन की मुसीबत, जमानत पर फैसला 3 जनवरी तक टला
Allu Arjun Bail: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' एक तरफ नए-नए रिकॉर्ड बना रही है तो दूसरी तरफ एक्टर की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। 4 दिसंबर को संध्या थिएटर (Sandhya Theater Stampede) में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भदगड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। अब इसी मामले में अल्लू अर्जुन की जमानत (Allu Arjun Bail) पर फैसला 3 जनवरी तक टल गया है।
Recommended Video
अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट 3 जनवरी को फैसला सुनाएगा। इस मामले में उनकी कानूनी टीम और चिक्कड़पल्ली पुलिस के जवाबी हलफनामे के आधार पर फैसला सुनाया जाएगा। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने नियमित जमानत (Allu Arjun Bail) के खिलाफ जवाबी हलफनामा दाखिल किया।

अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई
दरअसल, हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत की चल रही जांच के संबंध में अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अब इस मामले पर 3 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी।
ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में ये हसीना आएगी नजर, मचा चुकी है 'पुष्पा 2' में धमाल
3 जनवरी को फैसला सुनाएगा कोर्ट
चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए जवाबी हलफनामा दाखिल किया। अर्जुन की कानूनी टीम ने अभिनेता के लिए नियमित जमानत की मांग करते हुए अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। मालूम है कि इस केस ने पूरे देश का ध्यान खींचा है, जिसमें दोनों पक्षों ने अदालत के सामने अपनी दलीलें पेश कीं। कार्यवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने घोषणा की कि वह 3 जनवरी को मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के लिए आने वाला समय भारी? क्या बोले ज्योतिषी वेणु स्वामी?
4 हफ्ते की मिली है अंतरिम जमानत
आपको बता दें कि 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए एक्टर अल्लू अर्जुन को एक दिन बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी। संध्या थिएटर में भगदड़ 4 दिसंबर को हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई,जबकि उसका बेटा गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। इस पूरे मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामले केस दर्ज किए गए है।












Click it and Unblock the Notifications