Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने फिर रचा इतिहास, अब दुनियाभर में कर डाला ऐसा बड़ा कारनामा
Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बनाए कई नए रिकॉर्ड्स
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता है बल्कि कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। 'पुष्पा 2' का फीवर लगातार बढ़ता जा रहा है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का देश ही नहीं पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। फिल्म ने कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के केवल 7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था। तब से लेकर अब तक बस ये नए बेंचमार्क ही सेट कर रही है। वहीं मेकर्स ने अब बताया है कि 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड किया ये बड़ा कारनामा
'पुष्पा 2' साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल इस फिल्म ने केवल 21 दिनों में, दुनिया भर में 1705 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये इतना बड़ा कलेक्शन हासिल करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।
'पुष्पा 2' ने 21 दिन में दुनियाभर में कमाए 1705 करोड़ रुपए
फिल्म 'पुष्पा 2' की इस उपलब्धि को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है- 2024 में भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पुष्पा 2' ने 21 दिन में दुनियाभर में 1705 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये मूवी 1700 करोड़ का कलेक्शन करने वाली अब तक की सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।
हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' ने मचाया भौकाल
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी थी। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में तो 'पुष्पा 2' ने भौकाल मचाया हुआ है। फिल्म हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई कर रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications