Pushpa 2: 'पुष्पा 2' ने 23वें दिन किया ऐसा कमाल, बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने पैसे
Pushpa 2 Box Office Collection Day 23: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। फिल्म अभी भी छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।
ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी करोड़ों कमा रही है और अपने कलेक्शन को हर दिन बढ़ाती जा रही है। हालांकि फिल्म के कारोबार में अब गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है।

'पुष्पा 2' ने 23वें दिन की इतनी कमाई
-'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
-साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की सभी फिल्मों को मात दे दी है। ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
-फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि 23 दिन पुरानी ये फिल्म वरुण धवन की लेटेस्ट रिलीज मूवी 'बेबी जॉन' से ज्यादा कलेक्शन कर रही है।
-फिलहाल 'पुष्पा 2' को टक्कर देने वाली कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है और इसी के साथ ये एक्शन थ्रिलर हर दिन नई उपलब्धि अपने नाम कर रही है।
-'पुष्पा 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 264.8 करोड़ रुपये रहा था।
-तीसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2' ने 129.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब 'पुष्पा 2' की रिलीज के 23वें दिन की कमाई सामने आ चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 23वें दिन करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई की है।
-इसी के साथ 'पुष्पा 2' की 23 दिनों की कमाई अब 1130.85 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है।
-इसमें फिल्म ने 23 दिनों में तेलुगू में 320.13 करोड़ रुपये, हिंदी में 731.15 करोड़ रुपये, तमिल में 55.95 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.53 करोड़ रुपये और मलयालम में 14.09 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'पुष्पा 2' चौथे वीकेंड पर कर सकती है कमाल
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई में चौथे शुक्रवार भले ही गिरावट दर्ज की गई है लेकिन ये फिल्म चौथे वीकेंड पर एक बार फिर से धमाल मचा सकती है और अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है।
हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' ने मचाया भौकाल
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी थी। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में तो 'पुष्पा 2' ने भौकाल मचाया हुआ है। फिल्म हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई कर रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications