कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में ये हसीना आएगी नजर, मचा चुकी है 'पुष्पा 2' में धमाल
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन और करण जौहर नई रोमांटिक कॉमेडी पर साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर लिखा मम्मी की खाई हुई कसम, ये मम्मा का लड़का पूरी करके ही रहता है। मैं रोमांटिक कॉमेडी के साथ वापसी करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। सबसे बड़ी प्रेम कहानी 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है।
इस पूरी अनाउंसमेंट ये नहीं बताया गया कि कार्तिक आर्यन के साथ कौन नजर आएगा। लेकिन अब इस फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि श्रीलीला 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर किसी भी प्रकार की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में हम इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

फैंस के लिए होगी ट्रीट
श्रीलीला ने हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में आइटम नंबर में नजर आईं थी। इसके बाद से उनके बॉलीवुड डेब्यू की भी चर्चा जोरों शोरों से चालू हो गई थी। अगर दोनों साथ में का करते हैं तो दोनों के फैंस के लिए ये एक प्रकार की ट्रीट होगी। ख़ैर, कार्तिक इन दिनों 'पति पत्नी और वो 2' और आशिकी 3 के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर के बैनर तले इस फिल्म समीर विद्वांस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके पहले वो कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी।
दोस्ताना 2 के समय हुआ था झगड़ा
बता दें, कार्तिक और करण दोस्ताना 2 पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ किल फेम लक्ष्य लालवनी भी थे। लेकिन कुछ दिनों बाद खबरें आईं कि करण और कार्तिक के बीच वैचारिक मतभेद हो गए जिस वजह से फिल्म नहीं बन रही। कहा ये भी गया कि करण को कार्तिक का बिहेवियर पसंद नहीं आया। हालांकि दोनों की तरफ से भी कभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इन सभी बातों पर पानी फिर गया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। ख़ैर देखना ये है कि अब दोस्ताना 2 भी बनेगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications