आलिया भट्ट को ये क्या हुआ! कैमरे के सामने एक्ट्रेस ने की ऐसी हरकत, जानें वायरल वीडियो के पीछे का सच
Alia Bhatt Video: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे थोड़ी अलग सी दिख रही हैं। आलिया भट्ट चिकनकरी कुर्ती पहन रही हैं और उनका एक ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। मगर इस क्लिप का सच कुछ और ही है। ये क्या है, चलिये आपको बताते हैं।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के डीपफेक वीडियोज वायरल हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना से लेकर कैटरीना कैफ तक... सेलेब्स के ये क्लिप्स हैरान कर देने वाले हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो चिकनकरी कुर्ती पहनती दिख रही हैं। क्लिप ने लोगों को परेशान करके रख दिया है।

आलिया भट्ट का ये क्लिप देखने के बाद हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस को इस अवतार में देखने के बाद फैंस भी शॉक्ड हैं। एक्ट्रेस इसमें बदली बदली सी लग रही हैं। हालांकि इसके पीछे का सच क्या है, चलिये जानते हैं।
दरअसल, आलिया भट्ट का ये वीडियो डीपफेक के जरिये बनाया गया है। क्लिप में दिख रही लड़की का नाम समीक्षा है। फैंस ने जैसे ही ये क्लिप देखा, इसपर चिंता जाहिर की। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो लगा कि ये आलिया ही है। मगर ध्यान से देखने पर पता लगा कि ये आलिया भट्ट नहीं हैं।
एक ने कहा कि वाकई में AI तो बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। कई लोगों ने टेक्नोलॉजी को अभिषाप बताया। बता दें कि इससे पहले आलिया का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जहां वे अभिनेत्री वामिका जैसी दिख रही थीं। इस क्लिप को भी डीपफेक के जरिये बनाया गया था।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब आलिया भट्ट का इस तरह का वीडियो वायरल हुआ हो।इससे पहले भी एक्ट्रेस के कई डीपफेक क्लिप वायरल हो चुके हैं। सबसे पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से इस डीपफेक की शुरुआत हुई थी। मगर फिर एक एक कर कई सेलेब्स के डीपफेक वीडियोज वायरल होने लगे।
ये भी पढ़ें: लंदन से वायरल हुआ Alia Bhatt का वीडियो, 'इक कुड़ी' पर कपूर खानदान की बहू ने लगाए सुर












Click it and Unblock the Notifications