लंदन से वायरल हुआ Alia Bhatt का वीडियो, 'इक कुड़ी' पर कपूर खानदान की बहू ने लगाए सुर
Alia Bhatt sings ikk Kudi: आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सबसे डिमांडिंग अदाकारा बनी हुई हैं। एक्ट्रेस फिल्हाल अपनी बेटी राहा के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं और मां के किरदार को भी अच्छी तरह से निभा रही हैं। इतना बिजी होने के बाद भी आलिया का करियर आसमान की ऊंचाईयों को छू रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लंदन का है।
बताते चलें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में लंदन के प्रतिष्ठित इवेंट 'होप गाला 2024' की मेजबानी की। इसी इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया होप गाला में अन्य लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इसके बाद सिंगर हर्षदीप कौर उनके पास आती हैं और उन्हें गाने की कुछ लाइनें सुनाती हैं।

इसके बाद आलिया ने इक कुड़ी गाना गाया तो वहां बैठे लोग आलिया के लिए जमकर तालियां बजाने लगे। आलिया भट्ट की न सिर्फ आवाज बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस के लुक पर भी सबकी निगाहें आकर टिक गईं।
आलिया भट्ट की आवाज का जादू कुछ ऐसा था, जिसे सुनकर लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। हर कोई आलिया भट्ट की तारीफों को पुल बांधने लगा। और बांधे भी कैसे न... आलिया भट्ट की आवाज है ही इतनी खूबसूरत। एक यूजर ने कहा कि मैं इस आवाज को सुनकर भावुक हो गया। एक ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आलिया की आवाज बस सुनते ही रहो।
वहीं एक अन्य यूजर ने आलिया की आवाज को जादू बताते हुए कहा कि एक्ट्रेस को और गाने साइन करने चाहिए। मगर इस बीच कई लोगों ने आलिया की साड़ी की तुलना टेबल क्लोथ से भी की। एक यूजर ने कहा कि लगता है आलिया भट्ट ने टेबल का कपड़ा पहना हुआ है। ये साड़ी तो किसी भी एंगल से साड़ी नहीं लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications