अक्षय कुमार ने ड्रैगनफ्लाई की कुछ इस अंदाज में बचाई जान, वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल

मुंबई, अप्रैल 10। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। अक्षय के इस वीडियो ने ना सिर्फ उनके फैंस का दिल जीता है, बल्कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनपर फ्लैट हो गई हैं। दरअसल, अक्षय ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वो एक ड्रैगनफ्लाई को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो स्विमिंग पूल में गिर गया था।

अक्षय ने बचाई ड्रैगनफ्लाई की जान

अक्षय ने बचाई ड्रैगनफ्लाई की जान

अक्षय कुमार ने उस ड्रैगनफ्लाई को उठाया और उसके पंख सुखाने की कोशिश की। काफी देर तक उसके पंख सुखाने के बाद अक्षय ने ड्रैगनफ्लाई को हवा में उड़ा दिया। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि जब वो पूल में नहा रहे थे तो उसी वक्त वो ड्रैगनफ्लाई आकर पानी में गिर गया था, लेकिन अक्षय ने उसे पानी से निकालकर फूंक मार-मारकर सुखाया।

अक्षय के वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

अक्षय के वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

अक्षय ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "यह नन्हा दोस्त आज सुबह स्विमिंग पूल में गिर गया था और इसे मदद की जरूरत थी। थोड़ी हिम्मत और थोड़ा हौसलाअफजाई...और वह उड़ गया. क्या हम सभी अपने जीवन में यह नहीं कर सकते। दिलों में उम्मीद, जीने की चाहत और उड़ने को पंख" अक्षय के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में 16 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

अक्षय के इस वीडियो पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि "आप मेरे लिए भी यह अक्सर करते हैं"। आपको बता दें कि अक्षय कुमार का जीव-जंतुओं के प्रति विशेष लगाव है और यह लगाव उनका समय-समय पर नजर आता रहता है। बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ 'बच्चन पांडे' फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। आने वाले समय में अक्षय कुमार मल्टी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: एसएस राजामौली की RRR हुई 1000 करोड़ के क्लब में शामिल, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+