एसएस राजामौली की RRR हुई 1000 करोड़ के क्लब में शामिल, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, अप्रैल 10। निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी वजह से रिलीज के दो हफ्ते बाद ही इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने एक्टिंग की है।

RRR box office collection

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई RRR

आपको बता दें कि भारत में अभी तक सबसे अधिक कमाई के मामले में दो ही फिल्मों का नाम आता था। एक तो आमिर खान की 'दंगल' तो वहीं दूसरी तमिल अभिनेता प्रभास की 'बाहुबली 2' थी। यह दोनों फिल्में भी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थीं। बता दें कि बाहुबली 2 भी एसएस राजामौली ने ही बनाई थी, लेकिन 'आरआरआर' ने सभी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। आरआरआर ने हिंदी वर्जन में 200 करोड़ से अधिक की कमाई पहले ही कर ली है।

शनिवार को फिल्म की हिंदी वर्जन में कमाई

बॉक्स ऑफिस के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की ताजा कमाई की जानकारी देते हुए कहा है कि RRR ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई कर ली है, एसएस राजामौली ने फिर से यह कर दिखाया है। तरन आदर्श ने बताया कि इस फिल्म ने 16वें दिन यानि कि शनिवार को हिंदी वर्जन में 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद हिंदी वर्जन की कुल कमाई 221.09 करोड़ रुपए हो गई।

अभी तक का फिल्म का कुल कलेक्शन

अगर बात करें शनिवार को फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई की तो 16वें दिन इस फिल्म ने दुनियाभर में 21.68 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म आरआरआर का अब तक का कुल कलेक्शन 1003.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ये पहला मौका है जब राम चरण और जूनियर एनटीआर किसी फिल्म में एक साथ नजर आए हों और दोनों स्टार ने अपनी पहली फिल्म में ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+