'EVM का खेल है सब' 155 वोट मिलने पर ट्रोल हुए एजाज खान, पोस्ट कर कही ये बड़ी बात

Ajaz Khan Trolled: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस बार महायुती गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस सबके बीच बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान काफी चर्चा में हैं। वर्सोवा सीट से मिली करारी हार के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि, एजाज खान को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी से टिकट मिला था। वह मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़े लेकिन उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा। एजाज खान को चुनाव प्रचार करने के बावजूद 155 वोट ही मिले। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद एजाज को लगातार ट्रोल किया जा रहा है जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

Ajaz Khan

सोशल मीडिया पर एजाज खान को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "सब ईवीएम का खेल है... जो लोग सालों से चुनाव लड़ रहे हैं, बड़ी पार्टियां और बड़े नाम वाले उम्मीदवार भी हार रहे हैं, फिर बहुत कम वोट ला रहे हैं। मैं तो एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं जो लोगों की आवाज बनने की कोशिश कर रहा हूं। और मैं ऐसे ही कोशिश करता रहूंगा।'

एजाज खान ने आगे लिखा, "मुझे उन लोगों के लिए अफ़सोस होता है जिनके पास पार्टी का नाम था, अपना अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड था, जिन्होंने 15 दिन में करोड़ खर्च किए, और वो बहुत बुरा हार गए। सब ईवीएम का खेल है भैया। जो जीता है उनकी न्यूज बनाओ. आप लोगों को ये परवाह है कि एजाज को सिर्फ 155 वोट मिले।"

इसके बाद एजाज खान ने कुछ फोटो शेयर की और कहा, "जिंदगी आपको आपके साथ उमर के साथ समझदार बनाती है। आप समझते हो कि आपने कितना वक्त बेकार चीजों में रखा। सब ईवीएम का घोटाला है।" एजाज का मानना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता वह काम करते रहेंगे। फिलहाल उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: NCB arrest Ajaz Khan: बोले एजाज खान-'मैं बेकसूर हूं, बीवी का हुआ था गर्भपात, वो लेती है दवाइयां'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+