NCB arrest Ajaz Khan: बोले एजाज खान-'मैं बेकसूर हूं, बीवी का हुआ था गर्भपात, वो लेती है दवाइयां'
मुंबई। एक्टर एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में आठ घंटे की पूछताछ के बाद आज सुबह अरेस्ट किया था, जिसके बाद अब कोर्ट ने एजाज को 3 अप्रैल तक एनसीबी की रिमांड में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्रग पेडलर शादाब बटाटा ने पूछताछ में एक्टर एजाज खान का नाम लिया था। बता दें कि मंगलवार को एनसीबी ने एजाज को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था उसके बाद उनसे लंबी पूछताछ चली और इसके बाद आज एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। वो मंगलवार को ही राजस्थान से मुंबई लौटे थे।
Recommended Video

मालूम हो कि एक्टर एजाज पर आरोप है कि वो बटाटा गैंग के अहम सदस्य हैं। हालांकि एजाज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे घर पर केवल 4 नींद की गोलियां पाई गई हैं। मेरी बीवी का गर्भपात हुआ था जिसके बाद वो डिप्रेशन में थी, उसे ठीक रखने के लिए डॉक्टरों के कहने पर ये गोलियां दी जा रही हैं, मैं बेकसूर हूं।

गौरतलब है की एनसीबी की टीम ने एजाज की अंधेरी और लोखंडवाला के घर और ऑफिस में छापेमारी की थी। बता दें कि एनसीबी ने पिछले हफ्ते ही मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को 2 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बटाटा को ड्रग्स का सबसे बड़ा सप्लायर कहा जाता है, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बटाटा ने अपने एजाज के गहरे रिलेशन के बारे में पुलिस को पूछताछ में बताया है।

एक्टर एजाज खान के अरेस्ट होने के बाद से बॉलीवुड में खलबली मच गई है। वैसे आपको बता दें कि एजाज खान इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। साल 2018 में भी एजाज 1 लाख की ड्रग्स के साथ अरेस्ट हुए थे। तब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तो वहीं कुछ दिनों पहले एजाज एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से जेल गए थे। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिस पर बवाल मच गया था। एजाज ने कहा था कि देश के अंदर हर गलत चीज के लिए केवल मुस्लिमों को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कंपलेन की गई थी, जिसके बाद वो गिरफ्तार हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications