चोट छुपाने के लिए ऐश्वर्या राय ने पहना चश्मा, बुरी हालत में अवॉर्ड लेने पहुंची एक्ट्रेस, वायरल हो रहा वीडियो
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हर रोज खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि कपल ने इस पर चुप्पी साधी हुई है। अब ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ऐश्वर्या राय को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सलिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जब एक्ट्रेस ये अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची तो हर कोई उनके चोट के निशान देखकर हैरान रह गया। उस दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय की आंख में चोट के निशान थे। जिसे उन्होंने काला चश्मा पहनकर छुपाने की कोशिश की थी। लेकिन बावजूद इसके वह कैमरे के सामने अपने चोट के निशान छुपा नहीं पाईं। इसके अलावा एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी थी। ऐसी हालत में अवॉर्ड लेने पहुंची ऐश्वर्या राय को देख हर कोई चौंक गया।
हालांकि ऐश्वर्या राय ने खुद मीडिया को चोट लगने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा कि, 'एक हफ्ते पहले मैं थोड़ा गिर गई थी। एक एक्सीडेंट हो गया था। मैं अपने घर के ठीक बाहर सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिर गई थी, लेकिन मैं भगवान और अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे साथ कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, कोई हड्डी नहीं टूटी।'
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद दोनों को एक भी बार साथ में स्पॉट नहीं किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां इसलिए आई क्योंकि एक्टर निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं। हालांकि निम्रत ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वह सिंगल हैं और इन अफवाहों पर विराम लगाया। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications