'जलसा' छोड़ आखिर कहां रह रही हैं ऐश्वर्या राय? मां के घर हो चुकी हैं शिफ्ट, या फिर यहां बनाया नया आशियाना
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ जलसा पहुंची।
ऐश्वर्या राय बीते कुछ समय से अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ किसी इवेंट में नजर नहीं आई। जिसकी वजह से तलाक की खबरों को हवा मिली। ऐसे में एक्ट्रेस को अचानक जलसा के बाहर देखकर उनके फैंस घबरा गए औऱ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।

ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सामने आने के बाद कुछ फैंस का मानना है कि अभिषेक बच्चन के साथ उनका सेटलमेंट हो जाएगा। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दोनों तलाक का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इन अफवाहों पर कपल ने चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ कहां रह रही हैं।
बता दें कि, पिछले साल खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय जलसा छोड़ आराध्या के साथ अपनी मां के घर शिफ्ट हो चुकी हैं। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन संग उनकी तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस कुछ ही दिनों के लिए अपनी मां के पास गई थीं। वह कभी अपनी मां के साथ रहती थीं तो कभी बच्चन हाउस जाती थीं।
दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने साल 2018 में फिल्म मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या राय के साथ जलसा में नहीं बल्कि दूसरे बंगले वत्स में रहते हैं। यानी कि कपल लंबे समय से जलसा में नहीं रह रहा है। अब सवाल ये उठता है कि अगर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एकसाथ वत्स में रह रहे हैं तो अचानक जलसा में क्या करने पहुंची।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग नजर आए। जहां एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ शादी में पहुंचे थे तो वहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। दोनों को यूं अलग-अलग देखकर फैंस घबरा गए थे कि वह तलाक लेने वाले हैं। लेकिन कपल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!












Click it and Unblock the Notifications