इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!
Aishwarya Rai and Bachchan Family: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय इन दिनों पति अभिषेक बच्चन के साथ अपने खराब होते रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच अनबन की खबरें इस समय चारों तरफ फैली हुई हैं।
ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली का रिश्ता
हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या राय अलग-अलग पहुंचे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली का रिश्ता अब खत्म हो गया है। हालांकि लोग जानना चाहते हैं कि किसकी वजह से ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच दूरियां आई हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी होने के बाद से ही परिवार के कई लोगों को एक्ट्रेस से परेशानी होने लगी थी। कहा जाता है कि सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय के संबंध कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं।
सालों से जलसा में रहती हैं श्वेता नंदा
वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के लिए काफी सपोर्टिव रहे हैं। बिग बी ने अपनी एक पोस्ट में साफ कहा था कि उनकी जायदाद उनके दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता में बराबर बांटी जाएगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता अपने पति निखिल नंदा के साथ नहीं रहती हैं। उन्होंने अपने पति को तलाक नहीं दिया है लेकिन वह सालों से अपने पापा अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में ही रहती हैं।
ननद श्वेता नंदा को पसंद नहीं करती हैं ऐश्वर्या राय
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ननद श्वेता नंदा का जलसा में रहना ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके चलते कई बार श्वेता और ऐश्वर्या के बीच बहस भी हो चुकी है। वहीं पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अपना बंगला प्रतिक्षा भी बेटी श्वेता के नाम कर दिया था, जो कि ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं आया था। कहा जा रहा है कि बिग बी के इस फैसले से बहू ऐश्वर्या काफी नाराज हुई थीं।
बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं ऐश्वर्या
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय अभिषेक बच्चन को छोड़कर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य से ऐश्वर्या राय बात नहीं करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय जलसा छोड़ चुकी हैं और अपनी बेटी आराध्या को लेकर अपने मायके में रहती हैं।
सास-ससुर से बात नहीं करतीं ऐश्वर्या राय
ऐसे में ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच हुए इस अनबन की वजह उनकी ननद श्वेता नंदा को ही माना जा रहा है। खबरों की मानें तो श्वेता की वजह से ही ऐश्वर्या ने अपने सास-ससुर यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से बात करना बंद कर दिया है। अंबानी की शादी में भी ऐश्वर्या ने अपने सास-ससुर से कोई बात नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications