24 साल बाद 'टाइटैनिक' की एक्ट्रेस केट विंसलेट का खुलासा, ऐसे शूट हुआ था मूवी का वो इंटिमेट सीन

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। इतिहास के सबसे बड़े समुद्री जहाज टाइटैनिक की दुर्घटना पर बनी हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' को इस शुक्रवार 24 साल पूरे हो जाएंगे। 90 के दशक के बहुत कम ही ऐसे फिल्म प्रेमी होंगे जिन्होंने इस ऑइकॉनिक मूवी को न देखा हो। इस फिल्म का क्रेज आज भी है, एक्टर लियानार्डो डिकैप्रियो और एक्ट्रेस केट विंसलेट की जोड़ी को कोई कैसे भूल सकता है। 'टाइटैनिक' में कई इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए थे, जिसे लेकर फिल्म काफी सुर्खियों में थी। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस केट विंसलेट उन्हीं लवमेकिंग सीन्स को लेकर सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

24 साल बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

24 साल बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक 'टाइटैनिक' 17 दिसंबर, 1997 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लियानार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट रातों-रात स्टार बन गए थे। 'टाइटैनिक' को हिंदी समेत कई भाषाओं में डब किया गया और इसने कई ऑस्कर अवॉर्ड भी जीते थे। अब फिल्म के 24 साल पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस केट विंसलेट ने बताया है कि आखिर उन दिनों फिल्म में लवमेकिंग सीन को कैसे शूट किया गया था। केट में मूवी को लेकर कई और खुलासे किए हैं।

सीन शूट होने के बाद केट को हुई निराशा

सीन शूट होने के बाद केट को हुई निराशा

अपने एक इंटरव्यू में केट विंसलेट ने बताया कि जब फिल्म में कार के अंदर सेक्स वाले इंटिमेट सीन का शूट पूरा हुआ तो वह बहुत निराश हो गई थीं। वहीं, एक्टर लियानार्डो शूट के बाद एकदम नॉर्मल थे। केट ने कहा, 'सीन को फिल्माते समय हम पूरी तरह कैरेक्टर में थे, स्क्रिप्ट के मुताबिक रोज, जैक को प्यार करना चाहती थी। इस बीच शूट पूरा होते ही जैसे कैमरा बंद हुआ हम अपने-अपने रास्ते चल दिए, सीन अब खत्म हो चुका था।'

क्या ये शर्म की बात है?

क्या ये शर्म की बात है?

एक्ट्रेस केट ने आगे कहा, 'मुझे आज भी याद है, मैं लेटे हुए यही सोच रही थी कि जो हुआ क्या वो शर्म की बात है? पर ये बहुत अच्छा था।' केट ने बताया कि टाइटैनिक में काम करने से पहले वो और लियोनार्डो काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों पिछले बीस साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सीन को फिल्माने से पहले दोनों ने एक-दूसरे के सेक्स लाइफ के बारे में बात की थी। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सलाह भी दी थी।

इस तरह की सीन के लिए तैयारी

इस तरह की सीन के लिए तैयारी

केट ने बताया, 'हमने इसके लिए कोई नोट नहीं बनाया था, सीन को किस तरह शूट किया जाना चाहिए इसे लेकर चर्चा जरूर की थी। ऐसे कामों में लियोनार्डों काफी अच्छे हैं। उन्होंने मुझे जो सेक्शुअल टिप्स दीं वे काम कर गईं। शायद मेरी सलाह ने भी ऐसा ही काम किया होगा'। आपको बता दें कि केट और लियोनार्डों का ये सीन इतना पॉपुलर हुआ कि कई लोग अब इसके लिए फिल्म को देखते हैं।

कब होता है फिल्म में वो सीन

कब होता है फिल्म में वो सीन

बता दें कि फिल्म में गरीब लड़के जैक का रोल लियोनार्डो ने किया था और अमीर घराने की लड़की रोज का किरदार केट ने निभाया था। मूवी में दोनों को टाइटैनिक जहाज के सफर के दौरान ही प्यार हो जाता है। इस दौरान दोनों एक सीन में 'टाइटैनिक' के लोअर फ्लोर में एक कार के भीतर सेक्स करते हैं। हालांकि फिल्म का दुखद अंत होता है। एक तरफ जहां टाइटैनिक डूब जाता है, वहीं दूसरी ओर रोज को बचाने के लिए जैक अपनी जान कुर्बान कर देता है।

यह भी पढ़ें: 'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस ने किया हॉलीवुड एक्टर्स के गे होने का खुलासा, कहा- उन्हें इस बात का है खौफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+