'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस ने किया हॉलीवुड एक्टर्स के गे होने का खुलासा, कहा- उन्हें इस बात का है खौफ
नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' की हीरोइन और एक्ट्रेस केट विंसलेट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। देश-दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं। केट विंसलेट के प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई अवगत है, लेकिन बहुत कम लोग हैं जिन्हें उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में केट ने कुछ ऐसे हॉलीवुड कलाकारों के बारे में बात की जो गे हैं लेकिन करियर में फेलियर के डर से वह आज तक खुलकर सामने नहीं आए हैं। केट में बताया कि वह ऐसे कई कलाकारों को जानती हैं जो दोहरी जिंदगी जी रहे हैं।

हॉलीवुड में हैं कई गे कलाकार
द संडे टाइम्स से बातचीत के दौरान केट ने सेक्सुएलिटी (लैंगिकता) पर खुलकर बात की। 'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस ने कहा कि वह कई ऐसे कलाकारों को जानती है जो इस बात से डरते हैं कि कही लोगों को पता ना चल जाए कि वह गे हैं। इससे उन्हें ऐसा लगता है कि फिल्मों में उन्हें स्ट्रेट सेक्स के रोल करने का ऑफर नहीं मिलेगा। इस तरह का डर ज्यादातर पुरुषों में होता है। कलाकारों को ऐसा लगता है कि उनका करियर तबाह हो जाएगा।

लोगों में सच सामने आने का डर
केट विंसलेट कहती हैं, 'मैं आपको गिनती नहीं बता सकती कि मैं ऐसे कितनी युवा और मशहूर कलाकारों को जानती हूं, कुछ का करियर अभी शुरू ही हुआ है तो कुछ अच्छे मुकाम पर हैं। उन कलाकारों को डर है कि उनकी सेक्सुएलिटी सबसे सामने आ जाएगी और इस वजह से उन्हें फिल्मों में स्ट्रेट रोल्स के लिए नहीं कास्ट किया जाएगा। इस समय भी मेरे दिमाक में ऐसे चार कलाकारों का नाम आ रहा है।'

'यह बहुत दर्दनाक है'
उन्होंने आगे कहा, 'यह बहुत दर्दनाक है क्योंकि उन्हें हर समय सच्चाई सामने आने का डर लगा रहता है। जब मैं उनसे बात करती हूं तो वह यही कहते हैं कि डर है सच सामने ना आ जाए'। केट ने यह भी बताया कि ऐसे कलाकारों में ज्यादातर संख्या पुरुषों की है। केट के मुताबिक इसे अवैध किया जाना चाहिए। आपको इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि लोगों में किस कदर डर फैला हुआ है। कई कलाकारों के निजी कारण भी है लोगों के सामने खुलकर ना आने के लिए।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर-एक्ट्रेस को हुआ आखिरी स्टेज का कैंसर, कहा- नहीं पता, और कितने महीने हैं मेरे पास












Click it and Unblock the Notifications