घर में मिली एक्ट्रेस की लाश, 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं 'बिग मामा थॉर्नटन'
घर में मिली 44 साल की एक्ट्रेस की लाश, फैंस हैरान
नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस शोंका दुकुरेह की लाश उनके धर में मिली है। नैशविले पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 21 जुलाई को एक्ट्रेस का शव उनके नैशविले अपार्टमेंट में मिला। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में उन्हें किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं लग रही है।

पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक्ट्रेस और सिंगर शोंका दुकुरेह, जिन्होंने इसी साल बाज लुहरमन की नई फिल्म एल्विस में बिग मामा थॉर्नटन का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी , वो अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 911 पर उनकी पड़ोसी की फोन आया था। शोंका अपने दो बेटों के साथ अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। वो अपने बेडरूम में थी। उऩके बेटे ने महसूस किया कि शोंका बहुत देर से उसकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं, जिसके बाद उनने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी। उनके पड़ोसी ने 911 पर फोन कर पुलिस बुला दी।
डेविडसन काउंटी मेडिकल एक्जामिनर ने उनके मृत होने की पुश्टि की। पुलिस का कहना है कि शोंका की मौत में उन्हें अब तक किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। वो इसकी जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस की मौत से उनके फैंस हैरान है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एल्विस फिल्म में बिग मामा थॉर्नटन का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इस किरदार से लोगों का दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications