'भाई का घर तोड़ने वाली' श्वेता बच्चन ने अभिषेक को लेकर कही ऐसी बात, ऐश्वर्या संग खटास का ओलंपिक में मिला सबूत
Abhishek Bachchan Post: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अकसर चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। कई ऐसे मौके आए, जिन्होंने तलाक की इन खबरों को हवा देने का भरपूर काम किया। हाल ही में एक खबर ओलंपिक से सामने आ रही है, जहां अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा किया कि एक बार फिर दोनों के सेपरेशन की खबरें मुद्दा बन गईं।
होली का मौका हो, अंबानी परिवार में शादी हो या फिर कोई और इवेंट, परिवार को अलग-थलग देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है। अब हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कपल के तलाक की खबरों को हवा दे दी है। मामला भी पेरिस ओलंपिक के दौरान का है।

कई सेलेब्स और लोग पेरिस में हो रहे ओलंपिक को देखने के लिए परिवार के साथ पहुंचे हैं। मगर बता दें कि अभिषेक बच्चन को यहां बिना बीवी और बेटी के अकेले देखा गया। 8 अगस्त, 2024 को अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की, जो पेरिस ओलंपिक की थी। अभिषेक इस फोटो में काफी गौरवान्वित नजर आ रहे थे। उन्होंने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी और व्हाइट रंग की टीशर्ट। ब्लू जींस में एक्टर काफी हैडसम लग रहे थे।
जैसे ही एक्टर ने ये फोटो शेयर की, उनकी बहन श्वेता बच्चन ने उनपर तुरंत प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने लिखा- रीप्रजेंटिंग, जय हिंद! हालांकि इस बीच उनका परिवार फोटो में मिसिंग दिखा। ना तो बीवी और ना ही बेटी, कोई भी यहां पर एक्टर के साथ नजर आया।
ऐश्वर्या की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ ही हफ्ते पहले अमेरिका से लौटी हैं। अपनी बेटी के साथ एक्ट्रेस सोलो ट्रिप पर थीं। आराध्या को मां के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। एक फैन ने अभिनेत्री की झलकियां दिखाईं और इस बात पर मुहर लगाई कि वे अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर थीं।
बताते चलें कि ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आए दिन उड़ती रहती हैं। कपल के सेपरेशन की खबरों ने बीते कुछ महीनों से तूल पकड़ा हुआ है। खबरें हैं कि कपल ने तलाक ले लिया है, हालांकि इन खबरों मे कितनी सच्चाई है, इस बात का पता तो आने वाले समय में ही लग पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications